{"_id":"59bfb0f54f1c1b8e688b5234","slug":"army-man-request-to-yogi-for-finding-his-missing-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":" सेना के जवान ने CM से मिलकर बेटी को खोजने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवान ने CM से मिलकर बेटी को खोजने की लगाई गुहार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 18 Sep 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के रामरायपुर निवासी थल सेना में कार्यरत मायाशंकर सिंह ने रविवार को सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर नौ माह पूर्व लापता हुई अपनी बेटी मानसी को खोजवाने की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को हरसंभव कोशिश कर मायाशंकर सिंह की बेटी को खोजवाने का निर्देश दिया।
रामरायपुर निवासी मायाशंकर सिंह की कक्षा 11 में पढ़ने वाली बेटी मानसी लगभग नौ माह पूर्व लापता हुई तो अब तक पता नहीं लगा। इससे आजिज आए मायाशंकर सिंह ने आत्मदाह की धमकी दी थी।
कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री से मिलवाया जाए नहीं तो वो आत्मदाह कर लेंगे। आला अधिकारियों के निर्देश पर मायाशंकर सिंह को लेकर लोहता थानाध्यक्ष सर्किट हाउस पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मायाशंकर सिंह की समस्या सुनी और उन्हें ढांढस बंधाते हुए पुलिस अधिकारियों को मामले में ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया।