{"_id":"5a047d2f4f1c1bc45b8b504a","slug":"army-chief-bipin-rawat-arrived-varanasi-and-see-ganga-arti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी पहुंचे थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, बजड़े पर बैठ कर देखी गंगा आरती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी पहुंचे थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, बजड़े पर बैठ कर देखी गंगा आरती
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 09 Nov 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
गंगा की अलौकिक छठा से अभिभूत हुए जनरल, किया दीपदान
- फोटो : अमर उजाला
गोरखा राइफल्स की 200वीं वर्षगांठ पर थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। शाम को पत्नी के साथ बजड़े पर सवार होकर उन्होंने गंगा घाटों की अलौकिक छटा निहारी। दशाश्वमेध घाट के सामने बजड़े को रोक कर उन्होंने गंगा आरती देखी और दीपदान भी किया।
इस मौके पर आरती कराने वाली संस्था की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न और प्रसाद देने का प्रयास किया गया लेकिन उनका बजड़ा वापस चला गया। शाम साढ़े छह बजे गंगा आरती शुरू होने के आधे घंटे के बाद थल सेनाध्यक्ष का बजड़ा सायरन बजाते हुए दशाश्वमेध घाट के समीप पहुंचा।
बजड़े पर ही बैठ कर उन्होंने आरती देखी और उसके बाद मां गंगा में दीपदान किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार थल सेनाध्यक्ष को गंगा पूजन भी करना था लेकिन समय के अभाव के कारण यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। जेड प्लस सुरक्षा के बीच 7:10 बजे उनका बजड़ा चला गया। उनके साथ 39 जीटीसी के बिग्रेडियर एसए रहमान भी थे।

Trending Videos
9 गोरखा राइफल्स के दो सौ साल पूरे
शुक्रवार को समारोह में थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत भी शामिल होंगे
- फोटो : अमर उजाला
9 गोरखा राइफल्स के गठन के दो सौ साल पूरा होने पर गुरुवार को 39 जीटीसी में उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर वार मेमोरियल ग्राउंड में शहीदों को सलामी दी गई। साथ ही, शहीद परिवारों की 18 वीर नारियों को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को समारोह में थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत भी शामिल होंगे।
समारोह में जबलपुर से आए सेना के जवानों ने मोटरसाइकिल पर और श्वेत अश्व दल के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवार की 18 वीर नारियों का परेड ग्राउंड में सम्मान किया गया।
समीक्षा अधिकारी लेफ्टीनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट ने परेड की सलामी लेने के बाद समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज 9 गोरखा राइफल्स के गौरवमयी इतिहास और सैनिकों के बलिदान को याद करने का अवसर है।
अंत में शहीद स्मारक पर अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित किया। दोपहर में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। संचालन सूबेदार रवि कुमार मिश्र और दुर्गा मल्ल ने किया।