सीएम के आदेश के बाद भी निजी अस्पतालों की मनमानी, कोविड मरीजों के इलाज की नहीं दी जा रही जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोविड हॉस्पिटलों में इलाज, जांच को लेकर के अभी भी निजी अस्पतालों की मनमानी जारी है। अधिकांश अस्पतालों की ओर से मरीजों के परिजनों को सेहत का फीडबैक नियमित नहीं दिया जा रहा है। इस तरह की स्थिति तब है, जब खुद मुख्यमंत्री ने सुबह-शाम मरीजों के इलाज की जानकारी परिजनों को देने का निर्देश दिया है।
जिला प्रशासन की पहल पर भले ही बेड भरे होने और खाली होने की जानकारी ऑनलाइन अपडेट की जा रही हो, लेकिन अब भी ऑफलाइन इसकी सूचना देने से निजी अस्पताल कतरा रहे हैं। सही जानकारी न मिलने से मरीज के परिजनों की समस्या दूर नहीं हो पा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी से ही बढ़ रही मनमानी
कागजों में भले ही जिला प्रशासन की ओर से अस्पतालों में भरे और खाली बेड की सूचना, मरीजों के सेहत का रोजाना फीडबैक दिए जाने का निर्देश दिए दिए जा रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। इससे अस्पतालों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।