फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   aqi

वायु प्रदूषण में सातवें नंबर पर पहुंचा बनारस

Tue, 05 Jan 2021 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
aqi
वाराणसी। वायु प्रदूषण में देश में टापटेन सूची में शामिल बनारस की हवा में सोमवार को सुधार हुआ। हालांकि जौनपुर वायु प्रदूषण के मामले में चौथे नंबर पर है। आईक्यूएयर की ओर से रात 10 बजे जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार वाराणसी सातवें नंबर पर है। शहर की वायु गुणवत्ता के स्तर में सुधार से प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सोमवार को आईक्यू एयर की ओर से जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार जौनपुर का एक्यूआई 314 और वाराणसी का एक्यूआई 262 रहा। शहर में चल रही खोदाई और लगने वाले जाम ने बनारस की हवा को पिछले तीन महीनों से खराब कर रहा है। वायु प्रदूषण के मामले में एक जनवरी को बनारस चौथे नंबर पर, दो जनवरी को दूसरे और तीन जनवरी को चौथे नंबर पर रहा। शहर का सबसे प्रदूषित इलाका नाटी इमली रहा। वहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 283, लंका का 241 और अर्दली बाजार का 168 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार अर्दली बाजार का एयर क्वालिटी इंडेक्स 184 रहा। पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 322, न्यूनतम मात्रा 156, ओजोन की अधिकतम मात्रा 265 और नाइट्रोजन आक्साइड की अधिकतम मात्रा 100 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed