{"_id":"5717e9eb4f1c1ba7448b4d7c","slug":"april-29-or-may-can-come-first-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 अप्रैल या पहली मई को आ सकते हैं पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 अप्रैल या पहली मई को आ सकते हैं पीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 21 Apr 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
माोदी
विश्व विख्यात संकटमोचन संगीत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। पीएम उद्घाटन या समापन समारोह में शामिल होंगे यह फिलहाल तय नहीं है। हालांकि उच्च पदस्थ सूत्र बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री 29 अप्रैल या एक मई को आ सकते हैं। पीएमओ से समारोह के बारे में जानकारी मांगे जाने के साथ ही बुधवार को स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है।
समारोह के उद्घाटन समारोह में पाकिस्तान के प्रख्यात गजल गायक गुलाम अली शिरकत करेंगे। चर्चा है कि उनके साथ नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास के उच्चायुक्त भी आएंगे। विदेश मंत्रालय ने भी संगीत समारोह में आमंत्रित कलाकारों और विदेशी मेहमानोें की सूची तलब की है। गुलाम अली जब पिछले साल संकटमोचन संगीत समारोह में आए थे तो पीएम ने न आ पाने का अफसोस जताया था। ट्वीट कर कहा था कि वे अगली बार संकटमोचन दरबार में मौजूद रहकर उन्हें जरूर सुनेंगे। ऐसे में पीएमओ की ओर से जो संकेत मिले हैं उसके अनुसार पीएम मोदी या तो 29 अप्रैल या एक मई को समारोह में आ सकते हैं।