Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Applications open for admission to Atal Residential Schools

Varanasi News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

Sun, 22 Nov 2026 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Applications open for admission to Atal Residential Schools
अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रवेश परीक्षा के लिए शुक्रवार से आवेदन भी शुरू हुआ। पांच जनवरी तक आवेदन जमा किया जा सकता है। 31 जनवरी को प्रवेश परीक्षा मंडल के वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली में होगी। उप श्रम आयुक्त डॉ. महेश कुमार पांडेय ने बताया कि करसड़ा के आवासीय स्कूल में कक्षा 6 में कुल 140 सीटें हैं। इसमें 70 बालक एवं 70 बालिका के लिए हैं। कक्षा 9 में 13 सीटें हैं। इसमें चार बालक के लिए जबकि नौ बालिका के लिए है। इन सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। इसे जमा करने की अंतिम तिथि पांच जनवरी तक है। उन्होंने कहा कि वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। आवेदन पत्र भी यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं। श्रम कार्यालय, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा वाराणसी से भी आवेदन पत्र मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed