{"_id":"6a384976e976546bde0238ac","slug":"applications-for-the-national-teachers-award-open-until-july-13-varanasi-news-c-20-vns1021-1437820-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 13 जुलाई तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 13 जुलाई तक आवेदन
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह ने जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त वित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर पात्र शिक्षकों से तय समय में ऑनलाइन आवेदन कराने को कहा है।
उन्होंने बताया कि पात्र शिक्षक एवं प्रधानाचार्य 10 जुलाई तक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 11 से 13 जुलाई तक आवेदन पत्र अंतिम रूप से जमा किए जा सकेंगे। पुरस्कार के लिए वही नियमित शिक्षक और प्रधानाचार्य पात्र होंगे, जिन्होंने कम से कम 10 वर्ष की सेवा पूरी कर ली हो। संविदा पर कार्यरत शिक्षक आवेदन नहीं कर सकेंगे। साथ ही, ट्यूशन जैसी गतिविधियों में संलिप्त शिक्षक भी पात्र नहीं होंगे। डीआईओएस ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि पात्र शिक्षकों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देकर समय सीमा के भीतर आवेदन सुनिश्चित कराया जाए। राष्ट्रीय स्तर पर चयन की प्रक्रिया जुलाई से अगस्त तक चलेगी, जबकि चयनित शिक्षकों को सितंबर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।