{"_id":"632c9f6b418ff76b987a9fd6","slug":"apna-dal-kameravadi-start-mission-2024-pallavi-patel-said-change-will-start-from-varanasi-itself","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपना दल (क) ने किया आम चुनाव का आगाज: पल्लवी पटेल बोलीं- देश हित में बदलाव की शुरूआत बनारस से ही होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना दल (क) ने किया आम चुनाव का आगाज: पल्लवी पटेल बोलीं- देश हित में बदलाव की शुरूआत बनारस से ही होगी
Thu, 22 Sep 2022 11:16 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:16 PM IST
सार
वाराणसी के कैंटोमेंट स्थित एक मैदान में आयोजित सभा में अपना दल कमेरावादी विधायक डा.पल्लवी पटेल ने कहा कि आगामी आम चुनाव में किसानों की बदहाली व युवाओं की बेरोजगारी मुख्य मुद्दा होगा। देश हित में बदलाव की शुरूआत बनारस से ही होगी।
विज्ञापन
अपना दल कमेरावादी की सभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपना दल कमेरावादी ने 2024 के आम चुनाव का आगाज गुरुवार से किया। वाराणसी के कैंटोमेंट स्थित एक मैदान में आयोजित सभा में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक बराबरी बिना किसी भेदभाव के सर्व समाज को जोड़ना हमारा मुख्य लक्ष्य है। जिसे एक समतामूलक समाज का निर्माण हो सके। इसके लिए हमें पूरी मजबूती से संगठन निर्माण करते हुए आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन
सिराथू विधायक डा.पल्लवी पटेल ने कहा कि देश में एक बड़े किसान और युवा आंदोलन की जरूरत है। आगामी आम चुनाव में किसानों की बदहाली व युवाओं की बेरोजगारी मुख्य मुद्दा होगा। देश हित में बदलाव की शुरूआत बनारस से ही होगी।
विज्ञापन
इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, राजेश पटेल, गगन प्रकाश यादव, महेंद्र प्रताप मौर्य, अभय पटेल, पंकज सेठ, राजेश प्रधान, राज कुमार पटेल, उमेश मौर्या, कन्हैैया लाल पटेल, मिठाई लाल आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद हाफिज मोबीन एवं धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने किया।
विज्ञापन