फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aparajita Sonkar complains to BJP leaders about women's commission

अपराजिता सोनकर ने महिला आयोग से की भाजपा नेताओं की शिकायत

Wed, 26 Jul 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 26 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Aparajita Sonkar complains to BJP leaders about women's commission
अपराजिता सोनकर - फोटो : file photo
वाराणसी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर मचे घमासान के बीच वर्तमान अध्यक्ष अपराजिता सोनकर ने राष्ट्रीय महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग में भाजपा नेताओं की शिकायत की है।
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि भाजपा स्थानीय पुलिस और प्रशासन की मदद से उनको पद से हटाना चाहती है। उनके समर्थक जिला पंचायत सदस्यों को धमकाया जा रहा है।
48 सदस्यों वाले सदन में बहुमत के लिए 25 का आंकड़ा जरूरी है। 28 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। फिलहाल सपा और भाजपा दोनों दल जीत का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


दोनों दल पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करने की कोशिश में लगे हैं। सपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल बुधवार को इसी आपाधापी में सेवापुरी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य संतोष पटेल, योगी राज और रमेश यादव के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों पंचायत सदस्य घर से बाहर हैं। इनका आरोप है पुलिस परिवार वालों का उत्पीड़न कर रही है। महानगर अध्यक्ष का कहना है कि इन सपा समर्थित सदस्यों को भाजपा के पक्ष में वोट करने को विवश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed