फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aparajita 100 Million Smiles Girl students learn art of self-defense in varanasi

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: छात्राओं ने नाक और पेट पर वार कर आत्मरक्षा की कला सीखी

Mon, 12 Dec 2022 07:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 12 Dec 2022 07:02 PM IST
सार

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत वाराणसी के लेढूपुर स्थित आरएस कान्वेंट स्कूल में मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा की बारीकियों से रूबरू कराया। 

विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles Girl students learn art of self-defense in varanasi
आरएस कान्वेंट सैनिक स्कूल में हुआ आत्मरक्षा प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लड़कियां खुद अपनी सुरक्षा कर सकें, इस उद्देश्य से सोमवार को छात्राओं को मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण दिया गया। सामने वाले की कमजोर कड़ी पर वार कर खुद की रक्षा करने का तरीका बताया गया। इसके लिए छात्राओं को दुश्मन के नाक और पेट पर वार कर उसे चित करने का तरीका सिखलाया गया।

विज्ञापन


अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत वाराणसी के लेढूपुर स्थित आरएस कान्वेंट स्कूल में मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा की बारीकियों से रूबरू कराया। मुख्य प्रशिक्षक ज्योति सिंह ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए खुद में हौसले और हिम्मत का होना जरूरी है।
विज्ञापन


वहीं अनीता प्रजापति ने कहा कि कोई दुस्साहस करे तो घबराएं नहीं, उसका डटकर सामना करें। मानव एकेडमी टीम की ओर से साक्षी तिवारी, मुस्कान गुप्ता, स्नेहलता, पल्लवी, प्रिया खरवार, पूजा विश्वकर्मा ने शरीर की कमजोर कड़ी पर वार कर अपने दुश्मन को पस्त करने की कला सिखाई। प्रशिक्षण में छात्राओं को किक और पंच मारने का अभ्यास कराया गया। अटैक और डिफेंस की बारीकियां बताई गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मन से डर निकालना बेहद जरूरी

आरएस कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य संध्या सिंह ने कहा कि छात्राओं के मन से डर निकालना बेहद जरूरी है। इसके लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण काफी सहायक होगा। इससे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ने के साथ खुद की सुरक्षा करने का हौसला भी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed