फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anupriya patel flagged off ekta train from varanasi to gujarat for statue of unity inauguration

'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का अनावरण: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र से गुजरात रवाना हुई एकता ट्रेन 

Tue, 30 Oct 2018 08:21 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 30 Oct 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
Anupriya patel flagged off ekta train from varanasi to gujarat for statue of unity inauguration
ट्रेन को रवाना करती अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala
गुजरात में सरदार सरोवर बांध के पास बुधवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपना दल (एस) के सैकड़ों कार्यकर्ता मंगलवार को वाराणसी से एकता ट्रेन से रवाना हुए। वाराणसी, मिर्जापुर और पड़ोसी जिलों के कार्यकर्ताओं के लिए विशेष ट्रेन को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कैंट स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


अनुप्रिया पटेल और अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल ट्रेन में सवार होकर वाराणसी से मिर्जापुर पुहंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्तूबर को प्रतिमा राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बुधवार को केंद्रीय मंत्री और पार्टी अध्यक्ष भी गुजरात पहुंचेंगे।
विज्ञापन


 अनुप्रिया ने कहा कि दुनिया में किसी महापुरुष की सबसे ऊंची प्रतिमा के लोकार्पण के अवसर के लिए उनकी पार्टी और डॉ. सोनेलाल पटेल फाउंडेशन ने फैसला किया है कि प्रदेश के किसान और नौजवान गुजरात जाएंगे और इसके साक्षी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुप्रिया ने कहा कि 31 अक्तूबर का दिन खास है। देश को एक सूत्र में पिरोने वाले पहले सरदार पटेल का जन्म इसी दिन हुआ था। उत्तर प्रदेश के लोगों को इस कार्यक्रम से सीधे जोड़ने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

ट्रेन निर्धारित समय सुबह नौ बजे के बजाए आधे घंटे देरी से रवाना हुई। ट्रेन के 16 कोच में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। ट्रेन चुनार, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, पुखरायां, उरई, झांसी होते हुए आणंद पहुंचेगी। बाद में यही ट्रेन सरदार पटेल के पैतृक गांव करमसद भी जाएगी।

इस मौके पर शहर उत्तरी के भाजपा विधायक रवींद्र जायसवाल और सेवापुरी से अद (एस) विधायक नील रतन पटेल नीलू के अलावा एडीआरएम रवि प्रकाश चतुर्वेदी, स्टेशन डायरेक्टर आनंद मोहन सिंह भी मौजूद रहे।

गुजरात के पटेलों पर भी अपना दल (एस) की नजर

Anupriya patel flagged off ekta train from varanasi to gujarat for statue of unity inauguration
एकता ट्रेन - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में हार्दिक पटेल के प्रभाव बढ़ाने की कोशिशों की देखादेखी अपना दल (एस) ने यूपी के साथ-साथ गुजरात के पटेल समुदाय पर नजर टिका दी है। काशी से लेकर गुजरात के आणंद तक पटेलों को साधने के लिए वाराणसी कैंट स्टेशन से विशेष ट्रेन चलाई गई है। 

डॉ. सोनेलाल पटेल फाउंडेशन की ओर से ट्रेन ले जाने का उद्देश्य जनाधार के साथ अगले लोकसभा चुनाव में सीटों की हिस्सेदारी बढ़ाना है। दूरगामी रणनीति के तहत अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं के अलावा सरदार वल्लभ भाई पटेल में आस्था रखने वाले अन्य समाज के प्रतिष्ठित लोगों को भी इस ट्रेन के यात्रियों में शामिल किया गया है।

 

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से आकर्षित करेगा गुजरात

Anupriya patel flagged off ekta train from varanasi to gujarat for statue of unity inauguration
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात को उम्मीद है कि लौह पुरुष के नाम से मशहूर सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशालकाय प्रतिमा से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। गुजरात में सरदार पटेल की प्रतिमा को दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा बताया जा रहा है। इसे 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का नाम दिया गया है।

 

182 मीटर ऊंची यह विशाल प्रतिमा देश के पहले गृह मंत्री को श्रद्धांजलि होगा। जिन्होंने 1947 के विभाजन के बाद राजाओं-नवाबों के कब्जे वाली रियासतों को भारत संघ में मिलाने में अहम योगदान दिया था।
 

यह प्रतिमा मौजूदा समय में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा चीन के स्प्रिंग टेम्पल ऑफ बुद्ध से भी 29 मीटर ऊंची है। चीन की प्रतिमा की ऊंचाई 153 मीटर है। सरदार पटेल की प्रतिमा न्यूयॉर्क स्थित 93 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लगभग दोगुना बड़ी है। इस कार्यक्रम में देश भर से लोग जुटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed