फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anti corruption team arrest clerk take bribe in ballia

दो हजार रुपये की रिश्वत लेना लिपिक को पड़ा महंगा, एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Wed, 08 May 2019 07:45 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 08 May 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
Anti corruption team arrest clerk take bribe in ballia
पकड़ा गया लिपिक - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक वरिष्ठ लिपिक को एक कर्मचारी से घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद डीआईओएस कार्यालय में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को डीआईओएस कार्यालय में छापेमारी कर कार्यालय के एक वरिष्ठ लिपिक को एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम घूस लेते पकड़े गए बाबू को लेकर कोतवाली पहुंची और उसके खिलाफ सात भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जिसकी विवेचना एंटी करप्शन के इंसपेक्टर करेंगे।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक रिगवन गांव निवासी राजेश कुमार पांडेय इंटर कॉलेज ताजपुर मुड़ियारी में के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। उन्होंने जीपीएफ से 2.5 लाख लेने के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन संयुक्त शिक्षा निदेशक की ओर से स्वीकृत होकर जिला विद्यालय निरीक्षक में आने के बाद भी पटल प्रभारी और वरिष्ठ लिपिक खड़ग बहादुर खरवार की ओर से भुगतान को लेकर हीलाहवाली की जा रही थी और रिश्वत की मांग की जा रही थी।

कर्मचारी ने रिश्वत की राशि तय करने के बाद दो मई को इसकी जानकारी एंटी करप्शन वाराणसी को अवगत कराया। इसके बाद टीम ने जाल बिछाया और दो हजार रुपये चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को दिया जिसे उसने रिश्वत मांगने वाले बाबू को दिया।

पैसा लेते ही टीम ने बाबू को दबोच लिया। टीम में एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर सुरेंद्र नाथ दुबे और अशोक सिंह के अलावा एसआई संतोष दीक्षित, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल अश्वनी कुमार पांडेय व पुनीत कुमार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed