काशी में एंटी करप्शन सेल का गठन: सीपी रोजाना सुनेंगे शिकायत, जान लें टाइमिंग; दर्ज होगा लेखा-जोखा
Varanasi News: कमिश्नरेट वाराणसी में अब सुरक्षा व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा। सीपी मोहित अग्रवाल ने एक नंबर भी जारी किया है। इसके साथ उन पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी, जिनके खिलाफ शिकायतें दर्ज होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi Crime: शहर में अनैतिक और अवैध धंधों की रोकथाम के लिए कमिश्नरेट में एंटी करप्शन सेल का गठन किया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने एंटी करप्शन सेल का गठन करते हुए मोबाइल नंबर 9670705555 जारी किया है। इस नंबर पर पुलिस आयुक्त खुद रोजाना दोपहर 12 बजे से एक बजे तक सुनवाई करेंगे। शेष अवधि में अपर पुलिस उपायुक्त, अपराध द्वारा शिकायतों को नोट किया जाएगा।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि गठित सेल में नियुक्त राजपत्रित अधिकारी अपने पूर्व निर्धारित दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ यह कार्य भी करेंगे। इस नंबर पर इन शिकायतों का लेखा-जोखा एक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। सभी शिकायतों को कम्प्यूटरीकृत किया जाएगा, ताकि ऐसे पुलिसकर्मी चिह्नित हो सकें, जिनकी शिकायत बार-बार प्राप्त होती है।
पहली टीम को लीड करेंगे एसीपी सुरक्षा
पहली टीम भ्रष्टाचार रोकने के लिए काम करेगी। पहली टीम में एसीपी सुरक्षा राम सिंह यादव व एएचटीयू के प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश और अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था द्वारा दो एसआई व तीन हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल हैं। अवैध कार्यों की रोकथाम के लिए दूसरी टीम बनी हुई है। इसमें एसीपी यातायात द्वितीय अपूर्व पांडेय और एसओजी-2 शामिल होगी।
वीडियो, फोटो और अन्य साक्ष्य व्हाट्एप पर भेजें, गोपनीय रहेगी पहचान
पुलिस आयुक्त ने आम जनता से अपील किया है कि भ्रष्टाचार, अनैतिक कार्यों की शिकायतों को टेलीफोन पर बताने के साथ-साथ इस संबंध में एप्लीकेशन भी भेजें। यदि एप्लीकेशन में चाहें तो अपना नाम पता न लिखें। यदि साक्ष्य के रूप में वीडियो, फोटो है तो उसको भी व्हाट्सएप कर सकते हैं। शिकायतकर्ता की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।