फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Answer book photocopy will be available in UP college for Rs 200, application started

Varanasi News: यूपी कॉलेज में 200 रुपये में मिलेगी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी, आवेदन शुरू

Sun, 22 Jun 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Answer book photocopy will be available in UP college for Rs 200, application started
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज में आरटीआई के तहत सेमेस्टर परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन शुरू हो गया है। 21 जून से पांच जुलाई तक अभ्यर्थी कॉलेज के गोपनीय कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। यूपी कॉलेज के प्राचार्य और परीक्षा नियंता की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि स्नातक, परास्नातक, बैक और इंप्रूवमेंट परीक्षा देने वाले छात्र और छात्राओं को सूचित किया गया है कि पांच जुलाई तक आवेदन नहीं किया गया तो आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आरटीआई के तहत लिखी कॉपी की फोटोकॉपी मांगी जा सकती है। उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी 7 जुलाई से 10 जुलाई के बीच दिखाई जाएगी। उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी की कॉपी 200 रुपये जमा करने होंगे। यूपी कॉलेज की ओर से सभी परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब इसे डिजि लॉकर पर भी अपलोड किया जा रहा है। वहीं, छात्र और छात्राओं को रिजल्ट की हार्डकॉपी देने से पहले आपत्तियों और संदेह का निस्तारण किया जा रहा है। ऐसे में उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी कराकर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed