फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Annual celebration of the Institute of Agricultural Sciences, BHU

‘दूसरी हरित क्रांति लाएं युवा’

Fri, 23 Sep 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 23 Sep 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Annual celebration of the Institute of Agricultural Sciences, BHU
कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू का वार्षिक समारोह
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक प्रो. नरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि कृषि क्षेत्र में कॅरियर का विकल्प बढ़ा है। इस क्षेत्र में विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि मजबूत कृषि अर्थव्यवस्था के लिए देश में दूसरी हरित क्रांति लाना युवाओं की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


प्रोफेसर राठौर गुरुवार को बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के वार्षिक समारोह में बोल रहे थे। कहा कि कृषि क्षेत्र में पढ़ाई की इच्छा रखने वाले 0.36 फीसदी छात्र ही शिक्षा ग्रहण कर पा रहे हैं। इस कमी को दूर करना होगा। देश में नेस्ले जैसी बड़ी कंपनी शुरू करने की जरूरत है। कहा कि कृषि विज्ञान के छात्रों के लिए नई राह खुलने वाली है।
विज्ञापन


इसके लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद इनके लिए नेशनल एग्रीकल्चर हायर एजुकेशन के तहत एक्सचेंज प्रोग्राम चलाएगा। छात्र बाहर जाकर आधुनिक तकनीक सीख सकेंगे। अध्यक्षता कुलसचिव डॉ. केपी उपाध्याय ने की। संस्थान के निदेशक प्रो. आरपी सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उत्कृष्ट शिक्षकों, छात्रों समेत कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed