फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Annapurna temple deteriorated Mahant sick again admitted in ICI in medanta hospital

अन्नपूर्णा मंदिर के महंत की तबीयत फिर बिगड़ी, हरिद्वार में शाही स्नान के पहले बिगड़ी थी तबीयत

Sat, 19 Jun 2021 05:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 19 Jun 2021 05:16 PM IST
सार

काशी अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया है। वह अभी आईसीयू में भर्ती हैं।

विज्ञापन
Annapurna temple deteriorated Mahant sick again admitted in ICI in medanta hospital
अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उनके स्वास्थ को देखते हुए लखनऊ के मेदांता अस्पताल भेजा गया है। शनिवार की सुबह जारी हुई हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक वह अभी आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। हालत स्थिर बनी है। डॉ दिलीप दुबे और उनकी टीम लगातार उनके इलाज में लगी हुई है।

विज्ञापन


डॉक्टर के अनुसार के हार्ट में इंफेक्शन बढ़ गया था। प्रोटीन और पोटैशियम की कमी पाई गई है। दवा चल रही है और स्थिति सामान्य है। एक-दो दिन में आईसीयू से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधक ने बताया कि हरिद्वार कुंभ के दौरान महंत रामेश्वरपुरी कोरोना संक्रमित हो गए थे। लखनऊ मेदांता में उनका इलाज चल रहा था। करीब 28 अप्रैल को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनको डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद वह मंदिर लौटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में लगातार डॉक्टर टीम उनके इलाज में लगी थी। विगत कुछ दिनों से चेस्ट में इंफेक्शन, खांसी बढ़ गई थी। खाना नहीं पच रहा था। जिसके बाद 11 जून को एंबुलेंस द्वारा उन्हें मेंदाता लखनऊ भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed