Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Annakut tableau adorned with offerings from home kitchens; a grand feast (maha-bhog) featuring 151 quintals of food items

Varanasi News: घर की रसोई से सजी अन्नकूट की झांकी, 151 क्विंटल व्यंजनों का लगा महाभोग

Wed, 11 Nov 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Annakut tableau adorned with offerings from home kitchens; a grand feast (maha-bhog) featuring 151 quintals of food items
धर्मसंघ में अन्नकूट महोत्सव पर हुई सजावट। अमर उजाला - फोटो : samvad
अन्नकूट पर दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ के श्रीमणि मंदिर में सोमवार को सामाजिक समरसता और सहभागिता का अनुष्ठान हुआ। गृहस्थ श्रद्धालुओं ने अपने घरों की रसोई में तैयार विविध नैवेद्य को इष्टदेव को अर्पित कर सुख, समृद्धि और धन-धान्य की कामना की। इस अनूठी परंपरा में तीन हजार से ज्यादा भक्तों ने सहभागिता की। सुबह छह बजे से ही मंदिर परिसर में थालियों में सजे पकवान लाने का सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम तक अनवरत चलता रहा।
विज्ञापन

धर्मसंघ के महामंत्री पं. जगजीतन पांडेय ने बताया कि महोत्सव में काशी की जनता के साथ कई प्रबुद्ध व विशिष्ट जनों ने श्रद्धापूर्वक घर में बने नैवेद्य की थाली ठाकुर जी को समर्पित की। इनमें पद्मभूषण प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी, पद्मभूषण प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी, पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र, पद्मश्री डॉ. केके त्रिपाठी और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शामिल हैं। इनके अलावा नगर के कई जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं ने भी देव दर्शन कर नैवेद्य अर्पित किया।
विज्ञापन


धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के पावन सानिध्य में मंदिर की ओर से 151 क्विंटल प्रसाद का महाभोग लगाया गया। इस दौरान 151 प्रकार के व्यंजनों से सजी दिव्य झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। भोग में पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ मोटा अनाज से बने लड्डुओं को भी विशेष स्थान दिया गया। मुख्य मंडप में लड्डुओं से विशेष रूप से तैयार किया गया शिवालय दर्शनीय रहा। मंदिर के श्रीराम दरबार, माता अन्नपूर्णेश्वरी, नर्मदेश्वर शिवलिंग, द्वादश स्फटिक शिवलिंग, गणपति, मां दुर्गा, राधा-कृष्ण, मेहंदीपुर बालाजी सहित स्वामी करपात्री महाराज और स्वामी लक्ष्मण चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के देव विग्रहों के समक्ष नयनाभिराम झांकी सजाई गई। संध्या बेला में पं. जगजीतन पांडेय के आचार्यत्व में देव विग्रहों की महाआरती हुई। इस दौरान गुरुकुल के बटुकों द्वारा किए गए वैदिक स्वस्तिवाचन और मां अन्नपूर्णेश्वरी की स्तुति से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed