फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anjuman Intezamia Masjid demanded ban on film Udaipur Files

UP: उदयपुर फाइल्स से बिगड़ेगा सांप्रदायिक सौहार्द, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद ने की फिल्म पर रोक लगाने की मांग

Tue, 08 Jul 2025 04:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 08 Jul 2025 04:49 PM IST
सार

Varanasi News: अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद ने उदयपुर फाइल्स फिल्म पर रोक लगाने के लिए सीपी और डीएम को पत्र भेजा। 

विज्ञापन
Anjuman Intezamia Masjid demanded ban on film Udaipur Files
मौलाना बातिन नोमानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद ने उदयपुर फाइल्स फिल्म को सांप्रदायिक सौहार्द और शांति व्यवस्था के लिए खतरा बताया है। मसाजिद कमेटी के सचिव अब्दुल बातिन नोमानी ने पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी को पत्र लिखकर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि फिल्म में कई भड़काऊ, आपत्तिजनक और तथ्यहीन बाते हैं जिसके कारण धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। मसाजिद के सचिव अब्दुल बातिन नोमानी ने पत्र में लिखा है कि उदयपुर फाइल्स 11 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इसके ट्रेलर से यह स्पष्ट होता है कि फिल्म कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा बन सकती है। 
विज्ञापन


ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर झूठे एवं भड़काऊ दृश्य व डायलॉग प्रस्तुत किए गए हैं। यह सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन मामले को प्रभावित करने की नीयत प्रतीत होती है। पैगंबर हजरत मुहम्मद स. के संबंध में भी अत्यंत आपत्तिजनक बातें कही गई हैं। यह फिल्म सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश का भी उल्लंघन करती है जिसमें कोर्ट ने कहा है कि विचाराधीन मामलों में सार्वजनिक भावनाओं को भड़काने वाले प्रचार से बचा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Double Murder: संपत्ति विवाद में बुजुर्ग समेत दो की हत्या, ईंट- पत्थर से हमला कर दिया वारदात को अंजाम

फिल्म की रिलीज के दिन जुमा और सावन का पवित्र महीना दोनों एक साथ है। इससे सांप्रदायिक तनाव फैलने का गहरा अंदेशा है। सचिव ने कहा कि हमारी मांग है कि फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाई जाए। निर्माता निर्देशकों एवं प्रदर्शकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed