फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   angry customers do protest at road after miss behave of bank manager

गाजीपुर: बैंक मैनेजर की अभ्रदता से परेशान ग्राहकों ने किया सड़क जाम, थाने में की शिकायत

Mon, 22 May 2017 06:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 22 May 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
angry customers do protest at road after miss behave of bank manager
कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर ग्राहकों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गाजीपुर जिले कासिमाबाद स्थित स्टेट बैंक में कैश न मिलने और ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर सोमवार को लोगों का गुस्सा अचानक फूट पड़ा। उग्र ग्राहकों ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई करने और कैश का वितरण कराने को लेकर कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग को जाम कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर आधा घंटे बाद किसी तरह से जाम समाप्त कराया। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैंक के ग्राहकों ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है। बताया जा रहा है कि स्टेट बैंक में पिछले कई दिनों से कैश का वितरण नहीं किया जा रहा है। इससे ग्राहक बिना पैसे के निराश हो लौट जा रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों की तरह सोमवार को भी बैंक में दर्जनों की संख्या में महिला-पुरुष ग्राहक पहुंचे थे और कैश आने पर उसका वितरण शुरु होने का इंतजार कर रहे थे। दिन में ढाई बजे तक कैश नहीं आया। इस पर एक खाता धारक ने अपने खाता से दूसरे खाता में पैसा ट्रांसफर करने की बात कही, इस पर शाखा प्रबंधक ने उसके साथ दुर्व्यवाहर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज ग्राहकों ने ढाई बजे बैंक के सामने कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग को जाम कर दिया और बैंक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जानकारी होते ही कासिमाबाद थानाध्यक्ष पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इंदौर गांव निवासी ग्राहक घनश्याम चौहान ने बताया कि उसने शाखा प्रबंधक से कहा कि मेरे घर शादी है। इसलिए मुझे पैसा की आवश्यकता है।

अगर हो सके तो आप मेरे खाता से दूसरे खाता में पैसा ट्रांसफार्मर करा दीजिए। इस पर प्रबंधक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा न तुम्हें कैश मिलेगी और न ही खाता में पैसा ट्रांसफर  होगा। मेरे साथ दुर्व्यवहार करते हुए कहा कि भीख मांगकर शादी करो। शाखा प्रबंधक का किसी ग्राहक से दुर्व्यवहार करना बात आम होती जा रही है। वह आए दिन ग्राहकों से दुर्व्यवहार करते है।


थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा-बुझाकर आधा घंटा बाद जाम समाप्त कराया। इस मामले में ग्राहक घनश्याम चौहान, तारा देवी, सूरज राम, चिंता राजभर, मुन्नी देवी आदि ने थाना में तहरीर दिया। तहरीर में आरोप लगाया है कि शाखा प्रबंधक आए दिन ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार करते है। कई दिनों से बैंक से पैसा नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed