फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Angry brother and sister-in-law beat man to death sticks for urinating on flower plant by innocent Sonbhadra

UP: फूल के पौधे पर मासूम ने किया पेशाब... नाराज भाई-भाभी ने युवक को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला; ये थी असल वजह

Sun, 25 May 2025 08:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 May 2025 08:11 AM IST
सार

सोनभद्र में आठ साल के मासूम ने फूल के पौधे पर पेशाब कर दिया। इससे नाराज मासूम के ताऊ और ताई ने मिलकर उसके पिता की हत्या कर दी। मासूम बच्चे के पिता को लाठी-डंडे से बुरी तरह से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Angry brother and sister-in-law beat man to death sticks for urinating on flower plant by innocent Sonbhadra
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। थाना क्षेत्र के बेलदहा गांव में फूल के पौधे पर आठ वर्षीय बालक के पेशाब करने पर शुक्रवार की शाम दो भाइयों में विवाद हो गया। बड़े भाई और उसकी पत्नी ने लाठी-डंडे से बालक के पिता की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार की देर रात ही विंध्याचल (35) की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाई राजेंद्र उर्फ अशोक, भाभी मालती देवी और उसकी बेटी पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


भाइयों के बीच जमीन का पुराना विवाद भी था। बेलदहा गांव निवासी राजेंद्र और विंध्याचल (35) अगल-बगल रहते हैं। शुक्रवार को तीन गिरफ्तार भाइयों के बीच जमीन का पुराना विवाद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विंध्याचल के बेटे ने राजेंद्र के घर में लगे फूल के पौधे पर पेशाब कर दिया। यह बात राजेंद्र और उसके घरवालों को नागवार गुजरी। मामले को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। आरोप है कि विवाद के बीच ही राजेंद्र, उसकी पत्नी मालती और बेटी पुष्पा ने लाठी-डंडा लेकर विंध्याचल पर हमला कर दिया। 

उसकी जमकर पिटाई की। इससे विंध्याचल लहूलुहान हो गया। बचाव में आए पिता श्रीराम को भी धक्का दिया गया। पिता और अन्य लोगों ने किसी तरह विंध्याचल को छुड़ाया और चोपन सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से विंध्याचल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान विंध्याचल की मौत हो गई। विंध्याचल के परिवार में पत्नी कृष्णावती और दो बच्चे हैं। 

संपत्ति को लेकर था मनमुटाव मामूली विवाद में कर दी हत्या 
मामूली बात में अपने छोटे भाई की जान लेने के आरोपी राजेंद्र के व्यवहार को लेकर पिता श्रीराम काफी गुस्से में रहे। बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे पिता का कहना था कि बड़े बेटे ने जघन्य अपराध किया है। उसे वैसी ही सजा मिलनी चाहिए, जैसा उसने अपने भाई के साथ किया है। 

 

लाठी के सहारे खुद को संभालते हुए श्रीराम ने कहा कि भाइयों के बीच जमीन और संपत्ति को लेकर मनमुटाव पुराना था, लेकिन ऐसी कोई बात नहीं थी, जिससे किसी की हत्या कर दी जाए। सुबह विंध्याचल के पुत्र ने अनजाने में राजेंद्र के घर में लगे फूल के पौधे पर पेशाब कर दिया। तब राजेंद्र वहां नहीं था। 

 

शाम को करीब चार बजे वह आया तो सीधे गाली-गलौज करते हुए विंध्याचल के घर में घुस गया। भयोहू को भी खूब अपशब्द कहे। उसके गुस्से को भांपते हुए विंध्याचल सुना भइया-सुना भइया, पहिले सही बात जान ला... कहते हुए पास गया तब तक राजेंद्र ने उस पर हमला बोल दिया। 
 

पीछे से उसकी पत्नी और बेटी भी आ गई। वह बेटे के बीच-बचाव में आए तो राजेंद्र ने उन्हें भी धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद लाठी-डंडे से अपने छोटे भाई की जमकर पिटाई की, जिससे उसके मुंह से खून आने लगा था। किसी तरह ग्रामीणों के बीच-बचाव पर उसे छोड़ा और फिर घर में नहा-धोकर चला गया।
 
 

पिता बोले-विंध्याचल ने ऐसी कोई गलती नहीं की थी
विंध्याचल ने ऐसी कोई गलती नहीं की थी, मगर उसे ऐसी सजा मिली। अब पत्नी और बच्चों का गुजर-बसर कैसे होगा। न जाने कौन सी भूल हुई थी, जो अपनी आंखों के सामने बड़े भाई के हाथों छोटे की हत्या देखनी पड़ रही है। 

 

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े लोग पिता और अन्य परिजनों को ढांढ़स बंधाने में लगे रहे। उधर, घटना के संबंध में चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि मामूली विवाद में घटना हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

मामूली विवाद में बड़े भाई, उसकी पत्नी व बेटी ने मिलकर युवक की लाठी-डंडे से पिटाई की। मृतक की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।-डॉ. चारू द्विवेदी, सीओ सिटी 


यह भी पढ़ें: UP: ठंडे पड़े रहे चूल्हे... सिसकियों से टूटता रहा सन्नाटा; टिनशेड में करंट उतरने से सेना के जवान समेत 3 की मौत



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed