फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Angry bride refuses to marry during Jaimala in Sonbhadra

सोनभद्र में स्टेज पर दुल्हन का बिगड़ा मिजाज, वरमाला तोड़ शादी से किया इंकार

Mon, 14 Dec 2020 07:54 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 14 Dec 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Angry bride refuses to marry during Jaimala in Sonbhadra
सांकेतिक तस्वीर

सोनभद्र जिले में रविवार की रात स्टेज पर ही दुल्हन का मिजाज बिगड़ गया। नाराज दुल्हन वरमाला को तोड़कर फेंक दी और शादी से इंकार कर दिया। मामला बीजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जयमाला के दौरान दुल्हन ने किसी बात से नाराज होकर वरमाला फेंक कर शादी से इंकार कर दिया। घरवालों और पुलिस ने समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह शादी को तैयार नहीं हुई। इसके कारण बिना दुल्हन ही बरात लौट गई।

विज्ञापन


रविवार की शाम बीजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवक की बरात धूमधाम से पहुंची। यहां दुल्हन पक्ष के लोग बरातियों का स्वागत करने में लगे थे। शहनाई गूंज रही थी और महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। द्वारपूजा की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा और दुल्हन को स्टेज पर जयमाला के लिए ले जाया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान ही दुल्हन किसी बात से नाराज हो गई और वरमाला स्टेज पर तोड़ कर फेंक दी। इसके बाद दुल्हन घर चली गई। इससे बरातियों और घरातियों में अफरा-तफरी मच गई। लड़की को उसके परिवार के सदस्यों के अलावा रिश्तेदारों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शादी को तैयार नहीं हुई। इसी बीच किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। बीजपुर पुलिस ने भी समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव ने बताया कि लड़की को बहुत समझाने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं बनी। सोमवार की सुबह बराती बिना दुल्हन के ही घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed