फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anganwadi center should make one child malnutrition free every month

हर माह एक बच्चे को कुपोषण मुक्त कराएं आंगनबाड़ी केंद्र

Tue, 03 Aug 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi center should make one child malnutrition free every month
बाल विकास पुष्टाहार महिला कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिमाह कम से कम एक बच्चे को कुपोषण से मुक्त कराएं। इससे कुछ माह में जिला कुपोषण मुक्त होगा। सोमवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि कैंप लगाकर निराश्रित महिला पेंशन योजना के पात्रों का फॉर्म भरवाएं। आंगनबाड़ी के माध्यम से डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाकर कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिलवाएं। जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर लोगों तक सहायता पहुंचाएं। कहा किजिले में पीली श्रेणी के कुपोषित बच्चों की संख्या 45,034 और लाल श्रेणी की 5,460 है। बीते साल 54,651 निराश्रित महिलाओं को पेंशन दी गई। इस वर्ष 749 महिलाओं की पेंशन स्वीकृत हुई है। कन्या सुमंगला योजना में बीते साल 2,929 को लाभ दिया गया। योजना में बालिका के जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई तक छह चरणों में 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में 159 को लाभ मिला है। स्पांशरशिप में 26 बच्चों को 2000 रुपये प्रतिमाह का लाभ दिया जा रहा है। 235 नए बच्चों को चिह्ति किया गया है। बैठक से पूर्व मंत्री ने बाबा विश्वनाथ, कालभैरव और संकटमोचन मंदिर में दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

वन स्टाप सेंटर से समस्याओं का निस्तारण
मंत्री ने बताया कि वन स्टाप सेंटर से महिलाओं और बालिकाओं की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। इसके तहत अब तक 173 सेवाएं दी गई हैं। ज्यादातर घरेलू हिंसा के मामले आते हैं। उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के जरिए नौ धाराओं में कार्रवाई चल रही है। इसके तहत 3.10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। अब तक 69 महिलाओं को क्षतिपूर्ति दी गई है।
विज्ञापन

838 आंगनबाड़ी केंद्रों को लिया गया गोद
मंत्री ने बताया कि जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रधानाचार्य तक अब तक 838 केंद्र को गोद ले चुके हैं। वहां अतिरिक्त पोषण दिया जा रहा है। 26 लाल कुपोषित बच्चों के परिवारों को गाय दी गई है। गाय को चारा खिलाने के लिए 900 रुपये प्रतिमाह दिया गया है। 697 केंद्रों में पोषण वाटिका लगाई गई है। टेक होम राशन का वितरण सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed