{"_id":"5bfc4d65bdec22418644e96e","slug":"andhra-pradesh-man-caught-with-fake-pass-in-kashi-vishwanath-mandir-redzone","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर के रेडजोन में पकड़ा गया फर्जी पास धारक, आरोपी आंध्र प्रदेश का निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर के रेडजोन में पकड़ा गया फर्जी पास धारक, आरोपी आंध्र प्रदेश का निवासी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर रेडजोन में शाम के समय एक फर्जी पासधारक पकड़ा गया। इस दौरान दुकानदारों और सुरक्षाकर्मियों के बीच कुछ कहासुनी हो गई। बाद में अधिकारियों ने पहल कर मामले को शांत कराया। सोमवार को ढुंढिराज गणेश गेट नंबर एक से एक पास धारक व्यक्ति प्रवेश कर रहा था। उसकी बोलचाल से वह बाहरी लग रहा था तभी एक दुकानदार का ध्यान उसके पास पर गया जो पुराना पास था। इस पास को देखकर उसने तत्काल इसकी सूचना सुरक्षा प्वाइंट प्रभारी को दी।
इसके बाद उसे रोक लिया गया और पूछताछ शुरू हो गई। फर्जी पास धारक ने बताया की आठ साल पहले एक सीओ ने बनाया था। इस दौरान प्वाइंट प्रभारी उलटे दुकानदार से ही उलझ गया। और फिर दुकान वाले से ही बहस होने लगी। इस मामले को देख अन्य व्यापारी साथी के समर्थन में आ गए। व्यापारियों ने कहा की इनका सहयोग भी करो और बात भी सुनो।
मामला बढ़ता देख मौके पर अन्य अधिकारी पहुंच गए और मामले को शांत करवाया। बता दें कि इससे पहले भी कुछ दिन पूर्व एक फर्जी पासधारक पकड़ा गया था, जो की नेपाल का निवासी था। इस मामले को लेकर एसपी ज्ञानवापी शैलेन्द्र कुमार राय ने बताया कि सीओ को जांच का आदेश दिया गया है।