फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anant ambani and Radhika wedding card is very special made of gold and silver mantras are played opened

बेहद खास है अनंत-राधिका की शादी का कार्ड: सोने व चांदी की नक्काशी, खोलते ही बजते हैं मंत्र; जानें- विशेषता

Fri, 28 Jun 2024 12:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 12:49 PM IST
सार

Anant Radhika Wedding: उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता ने बीते सोमवार को बाबा विश्वानाथ समेत काशी के प्रमुख मंदिरों में अनंत-राधिका की शादी का कार्ड चढ़ाया था। तभी से इस कार्ड को लेकर पूरे देश में काफी चर्चाएं हैं। शादी का कार्ड कई मायनों में बेहद खास और किफायती है। आइए पढ़ते हैं इस कार्ड की अन्य विशेषताएं...

विज्ञापन
Anant ambani and Radhika wedding card is very special made of gold and silver mantras are played opened
काशी के प्रमुख मंदिरों में पहुंचा अनंत-राधिका की शादी का कार्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के विवाह पूर्व के उत्सव को पूरी दुनिया ने देखा। अब शादी के दिन नजदीक आ रहे हैं और लोगों तक उनकी शादी के कार्ड पहुंच रहे हैं तो उसकी चर्चाएं भी हर किसी की जुबान पर है। हर कोई जानना चाहता है कि नीता अंबानी ने जो कार्ड बाबा विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा और मां विशालाक्षी को अर्पित किए हैं, उसकी खास बात क्या है?

विज्ञापन


विज्ञापन


अनंत और राधिका की शादी का कार्ड सुनहरे रंग के बॉक्स में है। उसे खोलते ही सबसे पहले चतुर्भुज स्वरूप में भगवान विष्णु की तस्वीर लगी है। तस्वीर को हटाते ही वैदिक मंत्रों की मनोहारी धुन सुनाई देती है। इसके बाद चांदी के सुनहरे रंग के डिब्बे में विवाह के आयोजन की तिथियों के निमंत्रण पत्र रखे गए हैं। इसमें ही चांदी के मंदिर में गणेश जी, मां दुर्गा, राधा कृष्ण और भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की स्वर्ण प्रतिमाएं भी रखी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


विशालाक्षी मंदिर के महंत सुरेश कुमार तिवारी ने बताया कि उन्होंने जीवन में बहुत विवाह के कार्ड देखे हैं लेकिन आज तक ऐसा अद्भुत और अलौकिक कार्ड नहीं देखा। यह कार्ड तो उनके मोहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई देखना चाहता है कि अंबानी के बेटे के शादी का कार्ड कैसा है। कार्ड देखने के लिए सुबह से ही लोगों की कतार लगी रहती है।

विवाह के हर समारोह के लिए अलग-अलग कार्ड

Anant ambani and Radhika wedding card is very special made of gold and silver mantras are played opened
कार्ड के अंदर इस चित्र के हैं काफी मायने। - फोटो : अमर उजाला

12 जुलाई को मुंबई में होने वाले इस भव्य समारोह के निमंत्रण पत्र को खोलने पर हर आयोजन के लिए अलग-अलग कार्ड हैं। इसमें चांदी से बना एक कार्ड है जो प्राचीन मंदिर के मुख्य द्वार जैसा दिखता है। इसमें आयोजनों का विवरण है। एक अन्य कार्ड में भगवान विष्णु और हिंदू देवताओं की शानदार नक्काशी वाली मूर्तियां हैं। 

इसमें कई यादगार चीजें शामिल हैं, जैसे कि एआर के नाम से कढ़ाई किया हुआ कपड़ा, एक नीली शॉल और उपहार से भरा एक चांदी का डिब्बा। 12 जुलाई को विवाह, 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह और 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा।

छह से सात लाख रुपये हो सकती है कीमत
शादी से पहले अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ को पहला निमंत्रण पत्र अर्पित किया था। सोने की मूर्तियों और चांदी के मंदिर से सजा अनंत-राधिका का वेडिंग कार्ड काफी कीमती है। इसकी असली कीमत के बारे में अभी कोई सही जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि कार्ड के दुकानदारों के अनुसार इसकी कीमत छह से सात लाख रुपये तक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed