वाराणसी पहुंची आनंदी बेन पटेल, आंगनबाड़ी केंद्रों को संवारेंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीति आयोग की निगरानी में देश के पहले मॉडल ब्लॉक के रूप में विकसित हो रहे सेवापुरी के आंगनबाड़ी केंद्रों को अत्याधुनिक रूप देने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच गईं। इस दौरान वे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी संवाद करेंगी।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शाम को स्वयं सहायता समूह, सामाजिक संगठन, रोटरी क्लब सहित अन्य संगठनों के साथ बैठक करेगी। मंगलवार को सेवापुरी के मतुका और अमिनी गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेंगी। सेवापुरी ब्लॉक के सभागार में कुपोषित बच्चों की माताओं, आंगनबाड़ी केंद्रों की सहायिका और पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करेंगी।
बुधवार को काशी विश्नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद कुछ संगठनों के साथ बैठक करेंगी। यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर वाराणसी के मॉडल ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्रों की कमान राज्यपाल ने संभाल ली है। वे अपनी निगरानी में इन केंद्रों को अत्याधुनिक बनाने की नींव रखेंगी। इसमें निजी कंपनियों के सीएसआर फंड की मदद ली जाएगी।
राज्यपाल के दौरे को लेकर सोमवार को सेवापुरी ब्लॉक मुख्यालय और मटुका गांव पूरी तरह से सज धज कर स्वागत के लिए तैयार हो गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को सेवापुरी ब्लाक मुख्यालय और मटुक गांव तथा अमीनी गांव का दौरा करेंगी। दौरे को लेकर पूरी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। विद्यालय व विकास खंड को भी सजाया गया है।