फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Amul milk price hike: People reacted sharply to the increased prices of Amul milk

Amul milk price hike: अमूल दूध के बढ़े दामों पर लोगों ने दी तीखी प्रतिक्रिया, बोले- पहले से ही महंगाई से...

Fri, 03 Feb 2023 01:59 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 03 Feb 2023 01:59 PM IST
सार

अमूल दूध के बढ़े दामों पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ज्ञानपुर निवासी विशाल मालवीय ने बताया कि वे अपने घर अक्सर अमूल गोल्ड दूध ले जाते हैं, क्योंकि यादव बंधुओं से दूध लेने पर कई बार मिलावट की शिकायत मिलती है। ऐसे में अमूल पैकेट का दूध भरोसेमंद और अच्छा भी होता है, लेकिन अब दाम बढ़ने से कहीं न कहीं इसका असर पड़ेगा और खर्च भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
Amul milk price hike: People reacted sharply to the increased prices of Amul milk
reactions on Amul milk price hike - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बजट पेश होने के एक दिन बाद ही अमूल ने दूध के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता को अमूल दूध के दामों में हुई वृद्धि से एक और झटका लगा है। अमूल से दूध के दाम तीन रुपये तक बढ़ाए गए हैं। जिससे आम आदमी के जेब पर मार पड़ेगी। बढ़ी हुई कीमतों के मुताबिक अब अमूल गोल्ड 66 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल गाय का दूध 56 और अमूल ए2 भैंस के दूध की कीमत 70 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


अमूल दूध के बढ़े दामों पर भदोही के लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ज्ञानपुर निवासी विशाल मालवीय ने बताया कि वे अपने घर अक्सर अमूल गोल्ड दूध ले जाते हैं, क्योंकि यादव बंधुओं से दूध लेने पर कई बार मिलावट की शिकायत मिलती है। ऐसे में अमूल पैकेट का दूध भरोसेमंद और अच्छा भी होता है, लेकिन अब दाम बढ़ने से कहीं न कहीं इसका असर पड़ेगा और खर्च भी बढ़ेगा। हम लोग पहले से ही महंगाई से परेशान थे, अब अमूल दूध की के दाम बढ़ने से दोहरी मार पड़ी है। सेमपुर निवासी चाय विक्रेता दीपक पांडेय का कहना है कि अमूल ने दूध के दामों में तीन रुपये तक बढ़ोत्तरी की है। इससे कहीं न कहीं आमदनी प्रभावित होगी। बताया कि वे अपनी दुकान पर अधिकतर अमूल दूध का ही प्रयोग करते हैँ। इसलिए चाय के दामों में वृद्धि करने पर विचार कर रहे हैँ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed