Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lord Chitragupta worshiped according to rituals

Bhadohi News: विधि विधान से पूजे गए भगवान चित्रगुप्त

Thu, 12 Nov 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Lord Chitragupta worshiped according to rituals
दुधनाथ मंदिर पर भगवान चित्रगुप्त की पुजा में हवन करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Archive
ज्ञानपुर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को भगवान चित्रगुप्त का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। नगर के दूधनाथ मंदिर परिसर में चित्रगुप्त समाज की तरफ से चित्रगुप्त का विधि-विधान से पूजा करके सुख व समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

समाज के लोग भैया-दूज के दिन कलम-दवात का पूजन करके भगवान चित्रगुप्त का स्तुति करते हैं। हवन-पूजन के बाद मंदिर परिसर में महिलाएं भजन करती हैं। इससे पूरे साल तक सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

इसी तरह मंगलवार शाम को ज्ञानपुर बालीपुर में मनोज अंबस्ट के आवास पर बड़ी संख्या में समाज की महिला-पुरुष एकत्रित होकर चित्रगुप्त का पूजन-अर्चन किए। इस दौरान उमड़ी भीड़ ने हवन-यज्ञ भी किया। चित्रगुप्त समाज के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि कलम के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूरी श्रद्धा-भक्ति के साथ समाज के लोगों ने पूजा की। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में जुटे समाज के लोगों ने चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पुष्प अर्पित किया। साथ ही कलम-दवात की भी पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। दूधनाथ मंदिर परिसर में मनोज अंबस्ट, कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed