Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Winds of 20 km per hour, shivering increased trouble

Bhadohi News: 20 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं, सिहरन ने बढ़ाई परेशानी

Thu, 12 Nov 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Winds of 20 km per hour, shivering increased trouble
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्ञानपुर। जिले में अब धीरे-धीरे ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिले में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलती रहीं। हवा में बढ़ी सिहरन से सुबह-शाम ठंड महसूस होने लगी है। लोगों ने गर्म कपड़ा निकाल लिए हैं।
सुबह बिना जैकेट, स्वेटर के लोग घर से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। इन दिनों जिले का मौसम रोजाना बदल रहा है। बुधवार सुबह आसमान में हल्के बादल दिखे, सुबह आठ बजे के बाद आसमान से बादल छंट गए।
विज्ञापन

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले कुछ दिनों से तापमान स्थिर है, लेकिन हवा की चाल में रोजाना बदलाव दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली थीं। बुधवार को 20 किमी प्रति घंटे की गति से चलीं। हवा में नमी होने से ठंड का एहसास होने लगा है। तेज हवा से दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है।

इन दिनों ठंड बढ़ने से लोगों की दिनचर्या भी बदल गई है। सुबह टहलने वाले लोग देर से घरों से निकल रहे हैं। बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। चाय की दुकानों पर सुबह-शाम भीड़ होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed