फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amitabh Bachchan pays off loan of purvanchal farmers

अमिताभ बच्चन ने दिखाया बड़ा दिल, पूर्वांचल के इतने किसानों का कर्ज चुकाने में की मदद  

Thu, 29 Nov 2018 11:23 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 29 Nov 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan pays off loan of purvanchal farmers
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के एक हजार से अधिक किसानों का कर्ज चुकाया है। वाराणसी समेत पूर्वांचल के 51 किसानों को अमिताभ ने मुंबई आमंत्रित किया और उनका कर्ज चुकता करने के साथ उन्हें मायानगरी के प्रमुख स्थानों का भ्रमण कराने के साथ ही रात्रि भोज भी कराया।
विज्ञापन


वाराणसी के 10, चंदौली के 34 और भदोही के सात किसानों ने महानायक से मुलाकात की। अमिताभ ने ट्वीट कर इन किसानों का कर्ज चुकाने की जानकारी दी। इससे पहले 2017 में अभिनेता ने 350 से अधिक किसानों का कर्ज चुकाने के साथ ही महाराष्ट्र के 44 शहीद जवानों के परिवारों की मदद की थी।
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन और बैंक ऑफ इंडिया ने संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश के 27 जिलों के 1398 किसानों का लगभग 10 करोड़ रुपये कर्ज चुकाया। 51 किसानों को निजी तौर पर महानायक ने मुंबई आमंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस में लगाई गई अतिरिक्त बोगी से 24 नवंबर को 51 किसान वाराणसी से रवाना हुए थे। 26 नवंबर को अमिताभ और उनकी बेटी श्वेता ने किसानों से मुलाकात कर बैंक के कागजात सौंपे। उन्हें ओटीएस (ओटीएस: वन टाइम सेटलमेंट विद बैंक ऑफ इंडिया) प्रमाणपत्र दिए। 

बैंककर्मी भी हुए शामिल 

Amitabh Bachchan pays off loan of purvanchal farmers
कर्मचारियों के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : amar ujala
बैंक ऑफ इंडिया के जोनल कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 27 जिलों के किसानों को कर्ज माफी के लिए चुना गया। आंचलिक प्रबंधक शंकर सेन की अगुवाई में प्रबंधक कृषि एवं वित्त विभाग आंचलिक कार्यालय, बैंक ऑफ इंडिया के विकास डे, अंबुज यादव, सिद्धार्थ तिवारी, अरविंद कुमार दुबे आदि कार्यक्रम में शामिल हुए। एनपीए खातों से जुड़े किसानों का कर्ज अदा किया गया। एलडीएम मिथिलेश कुमार ने बताया कि किसान व बैंककर्मी 28 नवंबर को वाराणसी लौट आएंगे।

उधर, बिग बी ने ट्वीटर पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के किसानों से मुलाकात कर 1398 में से कुछ को ओटीएस प्रमाणपत्र दिए। उन्होंने कहा कि घर की लक्ष्मी, बेटी ने उन्हें ओटीएस प्रमाणपत्र सौंपे। बेटी श्वेता, हमारे घर की लक्ष्मी। उन्होंने अपने ब्लॉग पोस्ट में श्वेता के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। 

इनके कर्ज हुए माफ

-सोनभद्र 250
-चंदौली 100
-बलिया 30
-वाराणसी 30 
-गाजीपुर 2
-मऊ 3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed