फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election 2024 Amit Shah to Hold Public Meeting in PM Modi's Constituency News in Hindi

Lok Sabha Election 2024: काशी में पूर्वांचल की पहली जनसभा करेंगे अमित शाह, पन्ना प्रमुख तक से बतियाएंगे

Wed, 24 Apr 2024 05:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 24 Apr 2024 05:37 PM IST
सार

Home Minister Amit Shah Rally : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज काशी आ रहे हैं। गृहमंत्री पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र की चुनावी तैयारियों की जानकारी भी लेंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Amit Shah to Hold Public Meeting in PM Modi's Constituency News in Hindi
Amit Shah - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के एलान के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को पूर्वांचल की पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री की जनसभा मोतीझील मैदान में होगी। इसमें वाराणसी संसदीय क्षेत्र से जुड़े पांच विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


गृह मंत्री पन्ना प्रमुख और बूध अध्यक्षों से वाराणसी संसदीय क्षेत्र की चुनावी तैयारियों की जानकारी भी लेंगे। साथ ही हर बूथ पर 370 अतिरिक्त मत डलवाने की रणनीति को अंतिम रूप देंगे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; काशीवासियों ध्यान दें: ट्रैफिक एडवाइजरी देखें, फिर घर से निकलें; गृहमंत्री के दौरे को लेकर बदली गई व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी लोकसभा सभा क्षेत्र के प्रभारी सतीश द्विवेदी ने कहा कि गृह मंत्री दो दिवसीय काशी प्रवास पर आ रहे हैं। वह महमूरगंज स्थित तुलसी उद्यान में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। गृह मंत्री के स्वागत के खास इंतजाम किए गए हैं। 

एयरपोर्ट से तुलसी उद्यान के बीच जगह-जगह पुष्पवर्षा होगी। डोल नगाड़े, शंखनाद के साथ पुष्पवर्षा कर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed