{"_id":"58b5193d4f1c1b965e8310bf","slug":"amit-shah-to-party-official-work-otherwise-be-prepared-for-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम करें वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें पार्टी पदाधिकारी : अमित शाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम करें वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें पार्टी पदाधिकारी : अमित शाह
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
amit shah
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार की सुबह रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र, जिला और महानगर के पदाधिकारियों के पेच कसे।
विज्ञापन
साफ कहा कि पीएम के संसदीय क्षेत्र में लापरवाही और बहानेबाजी नहीं चलेगी। हमें हर सीट जीतनी है। इसके लिए जो भी निर्देश आला स्तर पर दिए जा रहे हैैं, उसके आधार पर काम करें। उन्होंने यह भी कहा कि विरोधियों के ‘फीयर फैक्टर’ को दूर कर जी-जान से काम में जुट जाएं, अन्यथा चुनाव बाद कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
बैठक में अमित शाह ने हर पदाधिकारी से उनकी तैयारी पूछी। जहां कमी थी, उसे दूर करने के उपाय भी बताए। साथ ही, विरोधियों की हर चाल पर नजर रखने को कहा।
शाह ने कार्यकर्ताओं को पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एकजुट होकर काम करने की नसीहत दी। चुनिंदा पदाधिकारियों से बैठक करने के बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल के साथ भी चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन