फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amit shah says , good days begening from 11 march mid day in up

सरकार बनने के बाद गायत्री को पाताल से भी निकालेंगे:अमित शाह

Fri, 03 Mar 2017 10:14 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Fri, 03 Mar 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
amit shah says , good days begening from 11 march mid day in up
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बसपा ने गुंडाराज से मुक्ति दिलाने का वायदा किया है। हाथी पर सवार होकर मुख्तार और अफजाल उनकी पार्टी में होंगे तो मायावती गुंडाराज कैसे समाप्त करेंगी। जिस गायत्री प्रजापति को मुख्यमंत्री बचा रहे हैं, भाजपा की सरकार बनने के बाद उसे पाताल से भी निकाला जाएगा।
विज्ञापन


छठवें और सातवें चरण के चुनाव में दो तिहाई बहुमत के लिए जनता से वोट देने की अपील की।   शुक्रवार को घौसाबाद नदेसर स्थित सनराइज बिल्डिंग के भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता में अमित शाह ने कहा कि टीवी पर देखा कि मुख्यमंत्री गायत्री प्रजापति से अपील की कि वह सरेंडर कर दें।
विज्ञापन


शासन सत्ता में होने के बाद भी मुख्यमंत्री की पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एफआईआर होने के छह दिन बाद तक प्रचार कर रहे थे। मतदान के बाद गायत्री फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी के बाद सबसे निकृष्ट और लचर कानून व्यवस्था की सरकार है। शाह ने कहा कि 11 मार्च 2017 की दोपहर एक बजे भाजपा की सरकार बनेगी। उसी समय से यूपी के अच्छे दिन की शुरुआत हो जाएगी।

बीते ढाई साल में नरेंद्र मोदी की सरकार ने यूपीए सरकार की अपेक्षा यूपी को हर साल एक लाख करोड़ रुपये दिया है। वह रुपया कहां गया। बहुत सारी योजनाएं केंद्र की हैं। जो काम केंद्र डायरेक्ट कर रहा है उसकी प्रगति बेहतर है। जिन केंद्रीय योजनाओं का काम राज्य के जरिए होना है उसकी प्रगति धीमी है। 

सपा बसपा के प्रति जनता में प्रचंड आक्रोश है। जनता की जो आशाएं बीते 15 सालों में समाप्त हुई हैं। वही जनता आशाओं भरी नजर से भाजपा की ओर देख रहा है। यूपी में हर काम के लिए भ्रष्टाचार है। यूपी सरकार ने रोजगार के नाम पर बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया।

न रोजगार दिया न बेरोजगारी भत्ता। पांच चरण का चुनाव खत्म होने के साथ ही भाजपा की सरकार बनाने का काम भी खत्म हो गया है। कई बार ऐसा लगा कि सरकार बनाने के लिए पार्टी से अधिक जनता व्याकुल है। 2014 की आंधी की तरह 2017 में भाजपा की आंधी चल रही है। 
 

सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े

amit shah says , good days begening from 11 march mid day in up
एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने पर कहा कि विपक्ष जनता के बीच भ्रांति फैला रहा है। नान सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम बढ़े हैं जबकि सब्सिडी वाला सिलेंडर का दाम नहीं बढ़ा है।

फर्जी वोटिंग पर कहा कि लोकतंत्र में यह गलत है। हर प्रदेश को नंबर वन के सवाल पर कहा कि  देश के सभी राज्यों में विकास की स्पर्धा हो न कि भ्रष्टाचार की। 
अमित शाह ने ट्रिपल तलाक पर भाजपा ने अपना पक्ष रखा है। कहा कि यह मुस्लिम महिलाओं के लिए गैर संवैधानिक है। इसे रद्द किया जाना चाहिए।

लालू के सवाल पर कहा कि काशी क्योटो के बीच संस्कृति का आदान प्रदान है।  आरक्षण पर कहा कि अभी आरक्षण संवैधानिक है। इसमें दखल की जरूरत नहीं है। केरल में आरएसएस दफ्तर पर हमले पर कहा कि राज्य सरकार मूक दर्शक बनी है। 
 

अच्छे दिन लाने की जिम्मेदारी किसकी बताएं मुख्यमंत्री

amit shah says , good days begening from 11 march mid day in up
amit shah - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री कहते हैं अच्छे दिन कब आएंगे। पांच साल सरकार उनकी थी तो अच्छे दिन लाने की जिम्मेदारी किसकी है। किसानों की ओलावृष्टि का मुआवजा तक नहीं किया जबकि केंद्र ने पैसा भेजा था। फसल बीमा का प्रीमियम नहीं जमा किया और एजेंसी फाइनल नहीं की।

लचर क्रियान्वयन के चलते केंद्र के प्रयास के बाद भी यूपी का समुचित विकास नहीं हुआ। कई गांवों में अब तक बिजली नहीं पहुंची। अमेठी और रायबरेली के भी कई गांव में जो विकास अधूरा है उसे भाजपा पूरा कराएगी। 

प्रदेश की विकास का खाका भाजपा ने तैयार किया है। पूर्वांचल विकास बोर्ड का गठन करने के साथ एक हजार करोड़ रुपये आधारभूत ढांचे का विकास होगा। गुंडाराज के खिलाफ ब्लूप्रिंट बन गया है। यांत्रिक कत्लखाने बंद होंगे। 40 डेयरी,25  मेडिकल और 80 इंजीनियरिंग कालेज खुलेंगे ।  

शाह ने गंगा पर कहा कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती वह पत्र दिखा रही है जिस पर अखिलेश सरकार ने एनओसी देने से मना किया है। भाजपा अब तक 525 से अधिक जनसभाएं कर चुकी है।

अपना दल सोनेलाल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के गठबंधन वाली सरकार यूपी का विकास करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed