{"_id":"59a59a474f1c1b1a278b465e","slug":"amit-shah-like-golgappa-of-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयूष गोयल बोले- भाजपाध्यक्ष अमित शाह को पसंद हैं बनारस के गोलगप्पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयूष गोयल बोले- भाजपाध्यक्ष अमित शाह को पसंद हैं बनारस के गोलगप्पे
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम से पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की सफाई की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल मंगलवार को वाराणसी में थे। भाजपा महानगर की ओर से आयोजित ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने बनारस की खूबियां गिनाईं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि बनारस बुद्धिजीवियों और संत कबीर का शहर है।
कबीर ने कहा था- ‘काल करे सो आज कर, आज करे सो अब।’ मंत्री बोले कि नेल्सन मंडेला ने कहा था कि यदि किसी काम को करने की तीव्र इच्छा हो तो कायनात भी साथ देती है और कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती।
इसी दौरान कहा कि भाजपाध्यक्ष अमित शाह को बनारस के गोलगप्पे बहुत पसंद हैं। इससे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी से शहर की सफाई में जुट जाएं। पीएम के जन्मदिन वाले दिन कम से कम 1000 स्थानों को स्वच्छ कर वहां की फोटो खींचकर उन्हें तोहफे में दें।
विज्ञापन
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2022 तक नए भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। कहा कि अब बनारस बदल रहा है। स्वच्छता रैकिंग में हम सब मिलकर इस बार इसे टॉप टेन शहरों में स्थान दिलाएंगे।
योजनाओं की निगरानी की जिम्मेदारी आपकी है। यहां के जनप्रतिनिधि जागरूक हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है।