फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amit shah like golgappa of varanasi

पीयूष गोयल बोले- भाजपाध्यक्ष अमित शाह को पसंद हैं बनारस के गोलगप्पे

Wed, 30 Aug 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 30 Aug 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
amit shah like golgappa of varanasi
कार्यक्रम से पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की सफाई की - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल मंगलवार को वाराणसी में थे। भाजपा महानगर की ओर से आयोजित ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए उन्होंने बनारस की खूबियां गिनाईं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि बनारस बुद्धिजीवियों और संत कबीर का शहर है।
विज्ञापन


कबीर ने कहा था- ‘काल करे सो आज कर, आज करे सो अब।’ मंत्री बोले कि नेल्सन मंडेला ने कहा था कि यदि किसी काम को करने की तीव्र इच्छा हो तो कायनात भी साथ देती है और कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती।
विज्ञापन


इसी दौरान कहा कि भाजपाध्यक्ष अमित शाह को बनारस के गोलगप्पे बहुत पसंद हैं। इससे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी से शहर की सफाई में जुट जाएं। पीएम के जन्मदिन वाले दिन कम से कम 1000 स्थानों को स्वच्छ कर वहां की फोटो खींचकर उन्हें तोहफे में दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2022 तक नए भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। कहा कि अब बनारस बदल रहा है। स्वच्छता रैकिंग में हम सब मिलकर इस बार इसे टॉप टेन शहरों में स्थान दिलाएंगे।

योजनाओं की निगरानी की जिम्मेदारी आपकी है। यहां के जनप्रतिनिधि जागरूक हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed