{"_id":"68bed88400d4973971029da2","slug":"ambulances-fitness-and-fake-number-plates-case-will-be-fresh-investigation-in-varanasi-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एंबुलेंस की फिटनेस और फर्जी नंबर प्लेट की नए सिरे से होगी जांच, जानें- क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एंबुलेंस की फिटनेस और फर्जी नंबर प्लेट की नए सिरे से होगी जांच, जानें- क्या है पूरा मामला
Mon, 08 Sep 2025 06:52 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 08 Sep 2025 06:52 PM IST
सार
Varanasi News: एंबुलेंस की फिटनेस और फर्जी नंबर प्लेट को लेकर स्वास्थ्य विभाग और परिवहन विभाग दोनों हरकत में आ गए हैं। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने जिले के अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी एंबुलेंस सेवाओं के दस्तावेज तत्काल अपडेट कराएं।
विज्ञापन
फर्जी नंबर प्लेट के सहारे चल रहीं सरकारी एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले में एंबुलेंस पर फर्जी नंबर प्लेट और उनकी फिटनेस की परिवहन विभाग नए सिरे से जांच करेगा। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग और परिवहन विभाग दोनों हरकत में आ गए हैं। बिना फिटनेस और बीमा के चल रही एंबुलेंस को सीज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने जिले के अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी एंबुलेंस सेवाओं के दस्तावेज तत्काल अपडेट कराएं। परिवहन विभाग प्राइवेट अस्पतालों और नर्सिंग होम के बाहर मानक के विरुद्ध चल रहे एंबुलेंस पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है। विभागीय अधिकारी अस्पतालों के बाहर खड़े ऐसे वाहनों का डेटा जुटा रहे हैं। जांच के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; बदल रही काशी: गंगा के चार घाटों पर बनेगी हेक्सागोनल आकार की मल्टीपर्पज फ्लोटिंग जेटी, मिलेगी ये खास व्यवस्था
विज्ञापन
दरअसल, एक दिन पहले अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया था कि कई एंबुलेंस फर्जी नंबर प्लेट के सहारे चल रही हैं। वहीं कई की फिटनेस की स्थिति भी संदेह के घेरे में है। इस पर अब परिवहन विभाग ने नए सिरे से जांच करने का निर्णय लिया है।