फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ambani family will be host during Shankaracharya Chaturmas in varanasi

Varanasi News: शंकराचार्य के चातुर्मास में यजमान बनेगा अंबानी परिवार, इस बार मुंबई में होगा व्रत अनुष्ठान

Tue, 17 Jun 2025 10:35 AM IST
प्रगति चंद आलोक कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
आलोक कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 17 Jun 2025 10:35 AM IST
सार

Varanasi News: स्वस्ति श्री त्रिवेणी फाउंडेशन की ओर से होने वाले चातुर्मास व्रत महामहोत्सव का भूमि पूजन ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर 11 जून को हो चुका है। 

विज्ञापन
Ambani family will be host during Shankaracharya Chaturmas in varanasi
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 23वां चातुर्मास व्रत अनुष्ठान इस बार मुंबई में होगा। 10 जुलाई से व्रत महामहोत्सव की शुरुआत होगी और समापन सात सितंबर को होगा। शंकराचार्य के चातुर्मास व्रत अनुष्ठान का यजमान अंबानी परिवार रहेगा। स्वस्ति श्री त्रिवेणी फाउंडेशन की ओर से होने वाले चातुर्मास व्रत महामहोत्सव का भूमि पूजन ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर 11 जून को हो चुका है। 

विज्ञापन


उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के चातुर्मास व्रत महामहोत्सव की शुरुआत 10 जुलाई को मुंबई बोरीवल पश्चिम कोरा केंद्र मैदान में होगी। शंकराचार्य के गोमाता राष्ट्रमाता अभियान के तहत सबसे पहले महाराष्ट्र में गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित किया गया है और प्रदेश के गोभक्त सनातनियों के निष्ठापूर्ण निवेदन पर शंकराचार्य का चातुर्मास मुंबई में होगा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: भाइयों के बीच विवाद के बाद खूनी संघर्ष, एक भाई की मौत; पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीविद्यामठ के श्री शंकराचार्य उत्सव सेवालय की ओर से चातुर्मास व्रत महामहोत्सव के लिए देश भर के श्रद्धालुओं को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। व्रत महामहोत्सव में अंबानी परिवार के साथ ही मुंबई की कई नामचीन हस्तियां भी शंकराचार्य का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगी। शिष्य प्रतिनिधि प्रत्यक्चैतन्य मुकुंदानंद गिरि के अनुसार शंकराचार्य के चातुर्मास व्रत की शुरुआत गुरु पूर्णिमा को 10 जुलाई से होगी। 

चातुर्मास महोत्सव में गो प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। गोमाता के शरीर में विराजमान 33 कोटि देवताओं की संतुष्टि और गोहत्या का कलंक मिटाकर गोमाता को राष्ट्रमाता के पद पर प्रतिष्ठित करने के लिए शंकराचार्य ने 33 करोड़ आहुतियों का संकल्प लिया है। इसमें से दो करोड़ 61 लाख आहुतियां प्रयागराज के महाकुंभ आयोजित गो प्रतिष्ठा महायज्ञ में दी जा चुकी हैं। 

चातुर्मास के दौरान मनाए जाएंगे त्योहार
चातुर्मास व्रत के दौरान धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज की जयंती और जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का वर्द्धापन दिवस श्रावण शुक्ल द्वितीया 26 जुलाई को मनाया जाएगा। श्रावणी उपाकर्म, रक्षासूत्र बंधन श्रावण पूर्णिमा पर नौ अगस्त को, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद कृष्ण अष्टमी पर 16 अगस्त और तीन दिवसीय श्रीविद्यासाधना शिविर भाद्रपद कृष्ण द्वादशी 18 अगस्त से 20 अगस्त तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed