Varanasi News: काशी से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा की सद्भावना रैली, श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना
प्रति वर्ष काशी से कश्मीर में हजारों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन के लिए जाते हैं। इसी क्रम में शनिवार को दर्शनार्थियों का पहला जत्था हावड़ा अमृतसर मेल से रवाना हुआ।
विस्तार
अमरनाथ के दर्शन के लिए यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इसी क्रम में बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी से लेकर कश्मीर तक के लिए सद्भावना यात्रा के तहत शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के सेवादारों का पहला जत्था बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ।
पहले जत्थे में सेवादारों ने श्रद्धालुओं को कश्मीर के हालात से नहीं डरने और बाबा के दर्शन पूजन की अपील करते हुए सद्भावना यात्रा निकाली। वाराणसी कैंट स्टेशन से दर्शनार्थियों का पहला जत्था हावड़ा अमृतसर मेल से रवाना हुआ। सैकड़ों की संख्या में यहां से भक्त ट्रेन से अमृतसर पहुंचेंगे। फिर वहां से जम्मू होते हुए पहलगांव तक जाएंगे। इसके आगे का सफर पैदल ही तय किया जाता है।
प्रति वर्ष काशी से कश्मीर में हजारों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन के लिए जाते हैं। विगत 25 वर्षों से बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति की ओर से लगभग तीन सौ लोगों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था अमरनाथ यात्रा के दौरान की जाती है। काशी से इस संस्था की ओर से 300 सौ लोगों को अमरनाथ बाबा के दर्शन में सहयोग दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें; School News: वाराणसी में 50 से कम नामांकन वाले 31 स्कूलों का हुआ विलय, 77 विद्यालयों को किया गया है चिह्नित
काशी विश्वनाथ सेवा समिति के सेवादार दिलीप सिंह बंटी ने बताया कि 80 से 90 सेवादारों का दल कश्मीर जा रहा है, जिसमें 10 सेवादोरों का दल उनके और विवेक श्रीवास्तव और कुलदाप त्यागी के नेतृत्व में पंजाब जाएंगे। इसके बाद वहां से कश्मीर के लिए रवाना होंगे। वहीं 70 सोवादारों का दल बेगमपुरा एक्सप्रेस से यहां से निकलेगा और सीधे जम्मू होते हुए चंदनबाड़ी पहुंचेगा।
संस्था के इस सेवा आयोजन में मेयर अशोक तिवारी, विधायक नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, मंत्री दयाशंकर मिश्रा 'दयालु', शांति लाल जैन, और अन्य जनप्रतिनिधि व व्यापार मंडल विशेष सहयोग कर रहे हैं। पान और मिठाई की व्यवस्था क्रमश: छक्कन दादा, राजेश चौरसिया व नन्दनी परिवार द्वारा की जाएगी।