फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amar ujala my city app launch toady by bhu vc

अमर उजाला वाराणसी का माई सिटी ऐप लॉन्च, जानिए क्या है इस ऐप की खासियत

Sat, 06 May 2017 03:09 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sat, 06 May 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
amar ujala my city app launch toady by bhu vc
माईसिटी एप लॉन्च करते बीएचयू कुलपति प्रोफेसर जीसी त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला वाराणसी की खबरें अब ऐप पर भी उपलब्‍ध होंगी। इस ऐप को विधिवत शुक्रवार को लॉन्च किया गया। इस ऐप के माध्यम से आपको शहर की हर खबर तुंरत मिल सकेगी। शुक्रवार को चांदपुर स्थित कार्यालय में बीएचयू के कुलपति  प्रो. जी. सी. त्रिपाठी ने इसे लॉन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के इस दौर में जब हम डिजिटल इंडिया की कल्पना कर रहे हैं वैसे में अमर उजाला का यह कदम सराहनीय है।
विज्ञापन


खबरों और शहर की जानकारी अब जल्द से जल्द मिल सकेगी। साथ ही उन्होंने अमर उजाला वाराणसी के शानदार 16 वर्ष पर भी बधाई दी। बता दें कि आज अमर उजाला वाराणसी अपना 17वां स्थापना दिवस मना रहा है।
विज्ञापन


बीएचयू के कुलपति ने विगत एक वर्ष में अमर उजाला द्वारा किए गए कार्यो की तारीफ की। उन्होंने कहा कि विगत एक वर्ष में अमर उजाला वाराणसी ने जिस तरह समाजिक मुद्दों और शहर की समस्या को सामने लाया वह आगे भी ऐसा करता रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से पल-पल आपकी मदद करेगा ऐप 

*सिटी ऐप के माध्यम से आप ना सिर्फ अपने शहर की ताजा खबरें पा सकते हैं बल्कि आप खुद भी यहां खबरें भेज सकते हैं। उस खबर की पुष्टि के बाद हम उसे अपने ऐप में जगह देंगे। रिपोर्टर के रुप में आपका नाम वहां पर मेंशन किया जाएगा। 

जानिए फिल्म और थिएटर के शो टाइम

*आपके शहर में कौन सी फिल्म किस मल्टीप्लेक्स में लगी है और उसका शो टाइम क्या है यह बात आप इस ऐप से जान सकते हैं। फिल्म की समीक्षा भी यहां उपलब्‍ध होगी। फिल्म के साथ आपके शहर में  शाम को कौन सा प्ले होना है यह बात भी आप यही से जानेंगे। 

हर जरुरी नंबर है यहां

*यदि आप शहर में नए हैं तो शहर के प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन और मैकेनिक के नंबर भी यहां आपके लिए होंगे। इमरजेंसी आने पर शहर के थानों और एंबुलेंस के नंबर भी यहां होंगे। 

ट्रेवेल में होगा मददगार

*शहर के बस और रेलवे  स्टेशनों की लोकेशन और नंबर के साथ यदि आप टैक्सी बुक करना चाहते हैं तो टैक्सी ऑपरेटर के नंबर भी यहां उपलब्‍ध रहेंगे। 

बाजार और डिस्काउंट के बारे में

इस ऐप के माध्यम से आप शहर के बाजारों के बारे में जान सकते हैं। साथ ही बाजार में इस समय कौन से डील्स और डिस्काउंट मिल रहे हैं इस बात की जानकारी भी यहां उपलब्‍ध होगी। 


रेस्टोरेंट-होटल- बार पब्स की पूरी डिटेल

*सिटी ऐप आपको, आपके शहर का हर वह ब्योरा देगा जो आपके लिए जरूरी है। इस ऐप के माध्यम में आप शहर में घूमने-फिरने की जगहें, होटल्स, रेस्टोरेंट, बार-पब्स, कैफे, जिम और हॉस्पिटल के बारे में पूरी विस्तार से जानकारी पा सकते हैं। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed