फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman in varanasi Dream big path to success easy Brilliant students honoured

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान: बड़े सपने देखें, सफलता की राह होगी आसान; मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

Fri, 19 Jul 2024 07:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 07:29 PM IST
सार

Varanasi News: अमर उजाला और मंगलायतन विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभावान युवाओं को सम्मान मिलते ही सभी के चेहरे खिल उठे।कमिश्नरी सभागार में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का उत्साह देखने लायक था।

विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman in varanasi Dream big path to success easy Brilliant students honoured
कार्यक्रम में सम्मान पाकर गौरवान्वित हुईं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला और मंगलायतन विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान में दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह और मंगलायतन विश्वविद्यालय के डीन प्रो. रविकांत ने मेधावियों को मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि भविष्य में बड़े सपने देखने चाहिए, इससे सफलता की राह आसान होगी। सम्मान पाने के बाद तो जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन


मंगलायतन विश्वविद्यालय के मार्केटिंग हेड मयंक प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय में चलने वाले पाठयक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, स्कॉलरशिप सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीन रिसर्च प्रो. रविकांत ने कहा कि समय के साथ-साथ तकनीक का दायरा बढ़ता जा रहा है। इसका लाभ विद्यार्थियों को उठाना चाहिए। बारहवीं के बाद भविष्य की राह तय होती है। इससे विद्यार्थियों को सोच-समझकर कदम बढ़ाना चाहिए। 



समारोह में सीबीएसई, यूपी बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों को पदक, प्रमाण पत्र दिया गया। इसमें आर्य महिला इंटर कॉलेज, निवेदिता शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, ग्लेनहिल स्कूल, एसओएस हरमन स्कूल, सिल्वर ग्रोव स्कूल, सनबीम इंग्लिश स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल रहे।

अपनी रूचि के अनुसार आगे बढ़ाएं कदम
संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को रुचि के अनुसार ही आगे की राह तय करना चाहिए। विद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाता है। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने कहा कि काशी के लिए यह सौभाग्य की बात है कि हर साल बोर्ड की परीक्षाओं में मेधावियों की सूची में यहां के छात्र-छात्रा अपना नाम दर्ज करा रहे हैं। इस साल भी छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा।



इनकी भी सुनें
मेधावियों के सम्मान करने की अमर उजाला की पहल सराहनीय है। मंगलायतन विश्वविद्यालय की ओर से समय-समय पर विद्यार्थियों को कॅरियर, पढ़ाई सहित अन्य जो भी जरूरतें होंगी, उनका मार्गदर्शन किया जाता है। विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकते हैं। - प्रो. रविकांत, डीन रिसर्च, मंगलायतन विश्वविद्यालय

बारहवीं की परीक्षा के बाद छात्र-छात्राएं सही संस्थान का चयन कर उसमें शिक्षा ग्रहण कर आगे का भविष्य संवार सकते हैं। मंगलायतन विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखकर कई कोर्स चलाए जा रहे हैं। - मयंक प्रताप सिंह, मार्केटिंग हेड, मंगलायतन विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed