फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Ujala Abhiyan Education Health 90 percent minor got corona vaccine in three months in Varanasi

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: वाराणसी में तीन माह में 90 प्रतिशत किशोरों को लगा कोरोना का टीका

Sat, 02 Apr 2022 12:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 02 Apr 2022 12:06 PM IST
सार

वाराणसी जिले में किशोरों के टीकाकरण अभियान में ढाई लाख किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। तीन माह में अबतक 90 फीसदी किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। 

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan Education Health 90 percent minor  got corona vaccine in three months in Varanasi
वाराणसी में किशोरों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में तीन जनवरी से स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 से 17 वर्ष के किशोरों को कोरोना रोधी टीका लगाया जा रहा है। इसके तहत बीते तीन माह में अबतक 90 फीसदी किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। यदि इसी रफ्तार टीकाकरण होता रहा तो अप्रैल के अंत तक टीकाकरण का लक्ष्य भी पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन


किशोरों के टीकाकरण अभियान में ढाई लाख किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें शुरुआती दिनों में तो विद्यालयों में भी अभियान चलाकर बच्चों को टीका लगाया गया, लेकिन उसके बाद परीक्षा की वजह से विद्यालय बंद हो गए, इससे टीकाकरण अभियान की रफ्तार धीमी पड़ गई।
विज्ञापन


अब जबकि विद्यालय खुल गए हैं तो 12 से 14 साल वाले बच्चों के साथ ही किशोरों का टीकाकरण तेज करने का निर्णय लिया गया है। विभाग की ओर से रोजाना शहरी, ग्रामीण इलाकों में केंद्रों पर टीके लगाए जा रहे हैं। अब तक करीब 90 दिन में टीकाकरण का ग्राफ 90 प्रतिशत तक यानी 2.28 लाख पहुंच गया है। औसतन 300 से 400 किशोरों को हर दिन टीका लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में बन रही छात्रों की सूची

जिले में 15 से 17 साल के किशोरों और 12 से 14 साल वाले बच्चों को टीका लगाने के लिए जिले के स्कूलों में टीका न लगवाने वाले बच्चों की सूची भी तैयार कराई जा रही है। पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक ने बताया कि अब स्कूल खुल गए हैं, बच्चों को टीका लगाए जाने के लिए सूची तैयार की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सभी को टीका लगवाया जाएगा।  सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि 15 से 17 साल तक के किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए विद्यालयों में भी अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए माइक्रो प्लान बनाया जा रहा है।-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed