फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar uajal survey purvanchal dist people opinion thaught on caa

यूपी: CAA पर पूर्वांचल की जनता के दिल में क्या है?, अमर उजाला ने कराया सर्वे

Sat, 25 Jan 2020 07:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 25 Jan 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Amar uajal survey purvanchal dist people opinion thaught on caa
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर बहस चल रही है। कोई इसे देशहित में तो कोई इसे संविधान विरोधी कानून बता रहा है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों में धरना प्रदर्शन भी हो चुके हैं और अभी भी देश के तमाम हिस्सों में लोग इसके विरोध में सामने आ रहे हैं। इसको देखते हुए अमर उजाला ने पूर्वांचल के 10 जिलों वाराणसी, चंदौली, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के लगभग 1000 से अधिक लोगों से रायशुमारी की। इसमें करीब 90 फीसदी लोगों ने कानून के समर्थन में राय दी। हालांकि ज्यादातर मुसलमान इस कानून के विरोध में हैं। जबकि कुछ मुसलमान इसमें संशोधन की हिमायत कर रहे हैं।

विज्ञापन


वाराणसी
वाराणसी में उद्यमी, व्यापारी, नौकरी पेशा, किसान वर्गों के 150 लोगों से बातचीत हुई। इसमें ज्यादातर लोग इस कानून के पक्ष में थे। 90 फीसदी उद्यमी कानून के पक्ष, जबकि 10 फीसदी विपक्ष, 90 फीसदी व्यापारियों ने कानून का समर्थन तथा 10 फीसदी ने विरोध किया। इसी तरह 95 फीसदी किसानों ने समर्थन तथा पांच फीसदी ने विरोध और 90 फीसदी नौकरीपेशा लोगों ने इस कानून का समर्थन किया और 10 फीसदी ने विरोध किया। राजनीतिक पार्टियों के लोगों ने पार्टी की विचारधारा के हिसाब से अपनी राय दी। मुस्लिम समाज के ज्यादातर लोग इस कानून के विरोध में रहे। हालांकि करीब पांच फीसदी लोगों ने इसके पक्ष में भी बात कही। मगर, वो लोग कानून में सुधार चाहते हैं। 
विज्ञापन


बलिया
बलिया में उद्यमी, व्यापारी, राजनीतिक, किसान, नौकरीपेशा आदि वर्गों के 150 लोगों से बातचीत की गई। इसमें लगभग 90 फीसदी लोगों ने सीएए के पक्ष में राय जाहिर की। उद्यमियों में 90 फीसदी पक्ष में जबकि 10 प्रतिशत विपक्ष में, 85 फीसदी व्यापारी पक्ष में, 15 फीसदी विपक्ष में, 95 फीसदी किसान पक्ष में और पांच फीसदी विपक्ष में तथा 80 फीसदी नौकरीपेशा लोगों ने सीएए के पक्ष और 20 ने विरोध में राय दी। राजनीतिक लोगों ने पार्टी के हिसाब से अपनी बात रखी, जो जिस पार्टी का था, उसी के हिसाब से बोला जिले में 85 प्रतिशत मुस्लिमों ने विरोध में जबकि 15 प्रतिशत ने इसमें संशोधन की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर 
गाजीपुर में 100 से अधिक उद्यमी, व्यापारी, अधिवक्ता, महिला, किसान, युवा और नौकरीपेशा लोगों से बातचीत की गई। इसमें 75 फीसदी ने कानून का समर्थन और 25 फीसदी ने विरोध किया। कारोबारियों में 90 फीसदी पक्ष और 10 फीसदी विपक्ष, 70 प्रतिशत किसानों ने पक्ष और 30 प्रतिशत ने विपक्ष, 75 फीसदी उद्यमियों ने समर्थन और 25 फीसदी ने विरोध, 75 फीसदी नौकरीपेशा लोगों ने पक्ष में तो 25 फीसदी ने विपक्ष में, 85 फीसदी युवाओं ने समर्थन और 15 फीसदी ने विरोध तथा 65 फीसदी महिलाओं ने इस कानून का समर्थन तथा 35 फीसदी ने विरोध, 75 फीसदी वकीलों ने समर्थन तो 25 ने विरोध और 65 फीसदी डॉक्टरों ने इसका समर्थन और 35 फीसदी ने विरोध किया। 

आजमगढ़
आजमगढ़ में विभिन्न समुदायों के 100 से अधिक लोगों से रायशुमारी की गई। इसमें व्यापारी, किसान, नौकरीपेशा, महिलाओं, वकील आदि वर्ग के लोग शामिल रहे। इसमें 75 फीसदी लोगों ने पक्ष में राय दी। हालांकि 90 फीसदी मुसलमानों ने इस कानून का विरोध किया। रायशुमारी में 70 फीसदी व्यापारी पक्ष और 30 फीसदी विपक्ष, नौकरी पेशा लोगों ने 80 फीसदी पक्ष में, 20 फीसदी विपक्ष, किसानों में 80 फीसदी पक्ष, जबकि 20 फीसदी विपक्ष, वकीलों में 70 फीसदी पक्ष तथा 30 प्रतिशत ने विरोध, जबकि महिलाओं में 75 फीसदी पक्ष तथा 25 फीसदी ने विपक्ष में राय दी।

मऊ
मऊ में विभिन्न समुदायों के 100 लोगों से बातचीत की गई। इसमें व्यापारी, युवा, किसान, नौकरीपेशा आदि वर्ग के लोग शामिल रहे। कुल 60 फीसदी लोगों ने कानून का समर्थन तथा 40 फीसदी ने विरोध किया। इसमें 20 युवाओं में 14 ने पक्ष तथा 6 ने विरोध, 10 वकीलों में सात ने समर्थन तथा तीन ने विरोध, 10 व्यापारियों में छह ने समर्थन तथा चार ने विरोध, 10 किसानों में आठ ने समर्थन तथा दो ने विरोध, 20 बुनकरों में एक ने समर्थन तथा 19 ने विरोध, 10 शिक्षकों में आठ ने पक्ष तथा दो ने विरोध, 10 डॉक्टरों में सात ने समर्थन तथा तीन ने विरोध तथा 10 महिलाओं में नौ ने समर्थन तथा एक ने कानून के विरोध में राय दी।

मिर्जापुर
मिर्जापुर में 250 किसानों, व्यवसायियों, युवाओं, उद्यमियों, किसानों और नौकरीपेशा लोगों से बात की गई। 93 फीसदी किसानों ने सीएए के पक्ष में जबकि सात फीसदी विपक्ष में, 95 फीसदी उद्यमियों ने समर्थन तथा पांच फीसदी विरोध में, 92 फीसदी व्यापारियों ने समर्थन तथा आठ फीसदी ने विरोध में, 91 फीसदी नौकरीपेशा लोगों ने समर्थन तथा नौ फीसदी ने खिलाफ, जबकि 88 फीसदी युवाओं ने पक्ष में तथा 12 फीसदी ने विरोध में राय दी। 87 प्रतिशत मुस्लिमों ने विरोध और 13 प्रतिशत ने समर्थन किया।

सोनभद्र 
सोनभद्र में उद्यमी, व्यापारी, किसान, नौकरीपेशा वर्ग के 100 लोगों से बातचीत की गई। इसमें 87 फीसदी लोगों ने कानून के पक्ष में राय दी। इसमें 90 फीसदी उद्यमियों ने पक्ष, 10 फीसदी ने विरोध, 85 फीसदी व्यापारियों ने पक्ष और 15 प्रतिशत ने विपक्ष, 95 प्रतिशत किसानों ने समर्थन तथा पांच फीसदी ने विरोध तथा 80 फीसदी नौकरीपेशा लोगों ने कानून का समर्थन तथा 20 फीसदी ने विरोध किया। उधर, 90 प्रतिशत मुस्लिमों ने इसके विरोध में जबकि 

जौनपुर
जौनपुर में नागरिकता संशोधन कानून से जिले के ज्यादातर लोग सहमत हैं। युवा, व्यापारी, चिकित्सक, महिला, अधिवक्ता सहित अन्य वर्गों के बीच कुल 120 लोगों से की गई। इसमें 104 लोगों ने इस पर सहमति जताई। 16 लोगों ने असहमति जताई। राय देने वालों में 15 किसान, 10 महिला, 20 व्यापारी, 12 चिकित्सक, 25 युवा, 14 अधिवक्ता और 24 नौकरीपेशा शामिल हैं। मुस्लिम वर्ग के ज्यादातर लोग इससे असहमत हैं। 95 फीसदी किसान पक्ष, पांच फीसदी विरोध में, 80 फीसदी व्यापारी समर्थन तथा 20 फीसदी विरोध में, 80 फीसदी डॉक्टर पक्ष तथा 20 फीसदी विरोध, 70 फीसदी वकील पक्ष तथा 30 फीसदी विरोध, 90 फीसदी युवा पक्ष तथा 10 फीसदी विरोध, जबकि 80 फीसदी नौकरीपेशा लोगों ने समर्थन तथा 20 फीसदी ने विरोध किया। हालांकि महिलाएं इस कानून से पूरी तरह सहमत हैं।

भदोही
भदोही जिले में सीएए पर विभिन्न वर्ग के 100 लोगों से रायशुमारी की गई। 70 फीसदी लोगों ने पक्ष में और बाकी ने विपक्ष में राय दी। इसमें 70 फीसदी नौकरीपेशा पक्ष में और 30 विपक्ष में, 60 फीसदी महिलाएं पक्ष और 40 फीसदी विपक्ष, 75 फीसदी व्यवसायी पक्ष और 25 फीसदी विपक्ष, 70 फीसदी वकील समर्थन जबकि 30 फीसदी विरोध में और 80 प्रतिशत किसानों ने इस कानून का समर्थन किया, जबकि 20 फीसदी ने विरोध में राय दी। मुस्लिम समुदाय से जुड़े लगभग सभी लोगों ने इस कानून से असहमति जताई।

चंदौली
चंदौली में इसमें उद्यमी, व्यापारी, राजनीतिक, किसान, नौकरीपेशा आदि सभी वर्गों के 100 से अधिक लोगों से बातचीत की गई। इसमें 71 फीसदी ने पक्ष और 29 फीसदी लोगों ने विरोध में राय दी। उद्यमियों में 80 फीसदी पक्ष और 20 फीसदी विपक्ष में, 70 फीसदी व्यापारी पक्ष और 30 फीसदी विपक्ष में, 70 फीसदी किसान पक्ष और 30 फीसदी विपक्ष में, 80 फीसदी नौकरीपेशा लोगों ने पक्ष और 20 ने विपक्ष तथा महिलाओं में 60 प्रतिशत ने समर्थन तथा 40 फीसदी ने विरोध में राय दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed