फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar Singh gave disputed statement on me too campaign

अमर सिंह ने दिया विवादित बयान, कहा- सहमति से संबंध बनाना फिर आरोप लगाना अधिकारों का दुरुपयोग

Fri, 19 Oct 2018 12:40 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Fri, 19 Oct 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh gave disputed statement on me too campaign
राज्यसभा सांसद अमर सिंह
यूपी के मिर्जापुर में नवमी पर विंध्याचल में कन्या पूजन आए राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दे डाला। अमर सिहं ने कहा कि मीटू महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अच्छा अभियान जरूर है लेकिन पहले सहमति से संबंध बनाना और फिर दस वर्ष बाद मीटू कहकर किसी को कटघरे में खड़ा कर देना ठीक नहीं। यह महिला अधिकारों का दुरुपयोग करने जैसा है।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने केंद्र सरकार से बहुसंख्यक आबादी की भावना का सम्मान करते हुए अध्यादेश लाने और राम मंदिर निर्माण कराने की मांग भी की। नवरात्र के आखिरी दिन विंध्यवासिनी धाम दर्शन पूजन व कन्यापूजन करने पहुंचे अमर सिंह ने यहां एक पत्रकार वार्ता की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मीटू अभियान के एक सवाल पर कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए यह एक अच्छा अभियान जरूर है। पर यह भी देखा जाना चाहिए कि इसकी आड़ में लोगों को टारगेट तो नहीं किया जा रहा। सहमति से संबंध बनाना अपराध नहीं है। ऐसे में यदि कोई 10 साल के बाद मीटू के नाम पर शोषण का आरोप लगाए तो यह अभियान का दुरुपयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राम मंदिर के मुद्दे पर बहुसंख्यक समाज के भावनाओं का ख्याल रखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार से मंदिर के लिए अध्यादेश लाने और राम मंदिर का निर्माण कराने की मांग की। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार की तारीफ की और सीएम योगी को सात्विक प्रवृत्ति का चरित्रवान व ईमानदार व्यक्ति बताया।

आजम खान जैसा मुसलमान देश के लिए कलंक

Amar Singh gave disputed statement on me too campaign
अमर सिंह
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह की वजह से वे आजम खां को सहते रहे हैं। आजम खान जैसा मुसलमान देश के लिए कलंक है। इस देश में अशफाक उल्ला खान जैसे मुसलमान हुए जिन्होंने इस देश के लिए कुर्बानी दी।

सर सैयद अली जिन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बनाया लेकिन विश्वविद्यालय की उन्होंने अपनी जागीर नहीं समझी। पर आजम खां ने समझा। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर नमाजवादी पार्टी होने का आरोप भी लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed