{"_id":"619e29c4754c2e00960e3c77","slug":"aman-of-banaras-qualifies-for-indian-team-trials-in-64th-national-shooting-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 64वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम ट्रायल्स के लिए बनारस के अमन ने किया क्वालीफाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 64वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम ट्रायल्स के लिए बनारस के अमन ने किया क्वालीफाई
Wed, 24 Nov 2021 05:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 24 Nov 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
बनारस के शूटर अमन कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
बनारस के शूटर अमन कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली में आयोजित डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 64वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम ट्रायल्स के लिए क्वालिफाई किया है। साथ ही रिनाउन शूटर की उपाधि प्राप्त की है।
विज्ञापन
अमन कोच संजीव पटेल के अंडर में शूटिंग की प्रैक्टिस बनारस के सनबीम शूटिंग रेंज में करता है। इससे पहले अमन ने सितंबर महीने में लखनऊ में आयोजित हुई यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में दो सिल्वर मेडल और एक ब्रॉंज मेडल अपने नाम किया था।
विज्ञापन
वहीं, अमन ने 2018 और 2019 केवी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में मेडल प्राप्त किया था। वह महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से लगातार तीन बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए भी खेल चुका है। इस समय वह एमकॉम की पढ़ाई भी कर रहा है। अमन अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच संजीव कुमार पटेल और माता-पिता को देते हैं।
विज्ञापन