फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Alumni meet in Kashi Vidyapith BJP MLA Shalabh Mani Tripathi Adress Students for his dreams

काशी विद्यापीठ में पुरातन छात्र सम्मेलन: विधायक शलभ मणि बोले- सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित रहें छात्र

Thu, 30 Mar 2023 11:24 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Mar 2023 11:24 AM IST
सार

काशी विद्यापीठ के महामना मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता संस्थान में पुरातन छात्र समागम को भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता में हमारे सामने अनंत आकाश की संभावनाएं हैं। 
 

विज्ञापन
Alumni meet in Kashi Vidyapith BJP MLA Shalabh Mani Tripathi Adress Students for his dreams
पुरातन छात्र समागम को संबोधित करते भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्रकारिता महज सूचना का उपकरण नहीं है। यह हमारी जरूरतों को समाज के सामने प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम है। पत्रकारिता और राष्ट्रीयता को अलग करना असंभव है। यह कहना है काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद त्यागी का।

विज्ञापन


कुलपति बुधवार को महामना मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता संस्थान के पुरातन छात्र समागम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की बदौलत हम छोटे से कमरे में बैठकर पूरे विश्व का केंद्र बन सकते हैं, लेकिन हमें अपडेट रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


पत्रकारिता के पुरातन छात्र व देवरिया सदर से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि आज पत्रकारिता में हमारे सामने अनंत आकाश की संभावनाएं हैं। इसलिए अपने सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित रहना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Alumni meet in Kashi Vidyapith BJP MLA Shalabh Mani Tripathi Adress Students for his dreams
पूर्व छात्र शलभ मणि को सम्मानित करते डॉ.नरेंद्र सिंहस साथ में निदेशक और पूर्व निदेशक - फोटो : अमर उजाला

संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि अगर कौशल है तो पत्रकारिता का छात्र कभी बेरोजगार नहीं रह सकता है। निदेशक प्रो. अनुराग कुमार, डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह, प्रो. अनीता सिंह, डॉ. एके लारी, डॉ. दयानंद, डॉ. वशिष्ठ मौजूद रहे।

पुरातन छात्र समिति गठित

Alumni meet in Kashi Vidyapith BJP MLA Shalabh Mani Tripathi Adress Students for his dreams
पुरातन छात्र समागम - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के दौरान ही पुरातन छात्र समिति का गठन हुआ। इसका अध्यक्ष डॉ. अंकुर को बनाया गया है। वहीं, उपाध्यक्ष डॉ. जिनेश कुमार और मोहम्मद जावेद, सचिव डॉ. रवींद्र पाठक और अभिलेख प्रबंधक डॉ. अर्चना सिंह को बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: शिव नगरी में छाया शक्ति की आराधना का उल्लास, जय माता दी और जय श्रीराम के लगे जयकारे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed