फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Along with fruits, vegetables, grains, now seeds will also be exported

काशी से अब बीजों का भी होगा निर्यात

Fri, 09 Jul 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Along with fruits, vegetables, grains, now seeds will also be exported
वाराणसी। निर्यातक हब के रूप में उभर रहे बनारस से जल्द ही बीजों का भी निर्यात किया जाएगा। इसके साथ ही जैविक उत्पादों के ज्यादा उत्पादन के लिए किसानों को आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी। यह बातें बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहीं। वह एपीडा की ओर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत कृषि निर्यात जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसमें चार जिलों के प्रगतिशील किसान, एफपीओ, कृषि वैज्ञानिक सहित कृषि निर्यात से जुड़ी कई संस्थाएं, निर्यातक और विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीते दो साल में वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, चंदौली सहित पूर्वांचल के कई जिलों से आम, चावल, सेम, हरी मिर्च, हरी मटर का सफल निर्यात हुआ। इसका फायदा किसानों को मिला। किसानों के उत्साह को देखते हुए कृषि निर्यात को और आसान बनाने के लिए एपीडा ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। 10 से 12 बार निर्यात का अनुभव रखने वाले किसान संगठनों द्वारा बीजों का भी निर्यात किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के प्रभारी उप निदेशक अजय कुमार सिंह के मुताबिक संस्था की ओर से आजमगढ़, विंध्याचल और वाराणसी में 1313 संस्थाएं निजी कंपनी और निगम की ओर से किसानों की मदद से बीज तैयार कराते हैं। यह धान, गेहूं, चना, मटर, मूंग, मसूर, सरसों जौ, जई का एक से डेढ़ लाख क्विंटल तक बीज का उत्पादन करते हैं। इनके अलावा बीएचयू हजारों क्विंटल बीज का उत्पादन प्रतिवर्ष करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed