फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Allotment of hostels will be done in Kashi Vidyapeeth from tomorrow

काशी विद्यापीठ में कल से होगा हॉस्टल का आवंटन

Sun, 05 Sep 2021 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Allotment of hostels will be done in Kashi Vidyapeeth from tomorrow
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हॉस्टलों में छात्रों की अराजकता पर लगाम लगेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन अब नए सिरे से हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया को शुरू करने जा रहा है। हॉस्टलों को खाली कराने के बाद सोमवार से नए सिरे से हॉस्टलों का आवंटन किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 48 घंटे के अंदर तीनों हॉस्टल खाली करने का नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में नरेंद्र देव, लाल बहादुर शास्त्री और जेके महिला छात्रावास में लगभग पांच सौ छात्र-छात्राओं के लिए कमरे आवंटित होते हैं। कोरोना संक्रमण काल में हॉस्टल खाली करा दिए गए थे। परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीनों हॉस्टल खोल दिए थे। इस दौरान छात्रों से कहा गया था कि वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षा समाप्त होने के 48 घंटे के अंदर उन्हें हॉस्टल खाली कर दें।
विज्ञापन

परीक्षा समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जब हॉस्टल खाली करने का नोटिस दिया तो छात्र हंगामा करने लगे। छात्रों का कहना था कि परीक्षा समाप्त होने के बाद जब कक्षाएं शुरू हो गई हैं तो ऐसे में छात्र कहां जाएंगे। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन को शिकायत मिली थी कि हॉस्टल में कई अराजक तत्वों ने भी अपना कब्जा जमाया हुआ है। इसके साथ ही कई छात्रों को बिना आवंटन के ही छात्रावास में रहने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टल में अराजकता होगी समाप्त
जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि हॉस्टल की अराजकता को समाप्त करने के लिए हॉस्टल में नए सिरे से आवंटन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सोमवार से छात्र-छात्राओं को हॉस्टल आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हॉस्टल में बाहरी लोगों के प्रवेश को पूरी तरह से बंद करने के लिए अब सख्ती बरती जाएगी। वहीं जिन छात्र-छात्राआें की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, उनके आवेदन पर विचार करते हुए उनको पहले कमरे आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed