फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Alleging disturbances in EVM, SP workers blocked the road in varanasi

वाराणसी: ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सपा कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम, वाहन में तोड़फोड़ करने की कोशिश 

Wed, 09 Mar 2022 01:24 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Mar 2022 01:24 AM IST
सार

पहड़िया मंडी के बाहर आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने रात के समय पुलिस अफसर की प्रयागराज नंबर की एक एसयूवी कार के साइड का शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन
Alleging disturbances in EVM, SP workers blocked the road in varanasi
ईवीएम बाहर ले जाने का आरोप लगाकर प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में पहड़िया मंडी स्ट्रांग रूम से ईवीएम बाहर ले जाने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने गोलगड्डा तिराहा पर भी जाम लगा दिया। इस दौरान अराजकतत्वों ने भाजपा झंडा लगी एक एसयूवी वाहन को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। माहौल तल्ख होता देख भारी पुलिस फोर्स इलाके में तैनात की गई है।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं सहित दो हजार से अधिक  लोग सड़क पर उतर आए। इस दौरान लोगों ने प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। चक्का जाम की वजह से विश्वेश्वरगंज से पीलीकोठी मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। इस बीच रात पौने बारह बजे भाजपा का झंडा लगी एक एसयूवी गाड़ी उधर से गुजर रही थी तो लोगों ने उसे रोका और तोड़फोड़ की कोशिश की।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह वाहन को भीड़ से निकाल कज्जाकपुरा की ओर रवाना किया। मौके पर डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम, एडीसीपी राजेश पांडेय, एसीपी कोतवाली ने फोर्स संग इलाके में चक्रमण कर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम से ही जुटने लगी थी भीड़

Alleging disturbances in EVM, SP workers blocked the road in varanasi
नई सड़क, गिरजाघर, गोदौलिया में गश्त के बाद एसीपी दशाश्वमेध के नेतृत्व में मदनपुरा में तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला

पहड़िया मंडी में ईवीएम पकड़े जाने की सूचनाएं शहर में आग की तरफ फैली। इसके बाद ही मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में शाम से ही भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई थी। हरतीरथ, अंबिया मंडी, पीलीकोठी, छोहरा, नेशनल इंटर कालेज, मनहर, गोलगड्डा इलाके में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। रात दस बजे सपा समर्थकाें ने पहले हरतीरथ तिराहे के पास चक्का जाम किया। बाद में भीड़ जुटी तो गोलगड्डा तिराह जाम कर दिया।

पुलिस अफसर की गाड़ी में की तोड़फोड़ 

पहड़िया मंडी के बाहर आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने रात के समय पुलिस अफसर की प्रयागराज नंबर की एक एसयूवी कार के साइड का शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान वाहन चला रहा पुलिसकर्मी चोटिल हो गया।

वहीं रोडवेज की एक बस को भी कार्यकर्ताओं ने निशाना बनाया। बस का भी शीशा तोड़ दिया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को शांत कराया। वहीं एडीजी रैंक के अधिकारी के एक वाहन को वहां से हटाया गया। 

कमिश्नरेट के सभी थानों को किया गया अलर्ट

पहड़िया मंडी में ईवीएम प्रकरण को लेकर हुए जगह-जगह बवाल और तोड़फोड़ को देखते हुए कमिश्नरेट के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। सभी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च करने को निर्देशित किया गया। वहीं कैंट स्टेशन, रोडवेज और अन्य होटलों में भी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने मदनपुरा क्षेत्र में पुलिसकर्मियों संग भ्रमण किया। वहीं भेलूपुर थाने कीपुलिस ने रेवड़ी तालाब, आदमपुर और जैतपुरा थाने की पुलिस ने इलाके में चक्रमण कर लोगों से शांति की अपील की, किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को जागरूक किया गया। उधर, पुलिस की सोशल मीडिया की एक टीम भी सोशल वाल पर उन्माद फैलाने वालों की तलाश में जुट गई, कई लोगों के फेसबुक, ट्विटर एकाउंट को चिन्हित किया गया तो माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed