फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Allegations of tax evasion via private QR codes; our raids conducted at the premises of banquet hall and restaurant operators.

Varanasi News: निजी क्यूआर कोड से टैक्स चोरी का आरोप, मंडप-रेस्तरां संचालकों के ठिकाने पर 24 घंटे छापा

Fri, 04 Sep 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Allegations of tax evasion via private QR codes; our raids conducted at the premises of banquet hall and restaurant operators.
20 अधिकारियों की टीम ने रेस्टोरेंट और मंडप संचालकों के खंगाले रिकॉर्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। केंद्रीय माल एवं सेवाकर (सीजीएसटी) आयुक्तालय, वाराणसी की टीम ने कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की सूचना पर बुधवार देर रात शहर के प्रमुख मंडप और रेस्तरां संचालकों के विभिन्न ठिकानों पर छापा मारा। 20 अधिकारियों की टीम ने नारायणपुर, नरोत्तमपुर और डाफी इलाकों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ संचालकों के आवासों पर भी दबिश दी। जांच बृहस्पतिवार देर रात तक जारी रही। संयुक्त आयुक्त प्रवीण कुमार और सहायक आयुक्त अनिल कुमार के दल ने व्यावसायिक लेन-देन, बिलिंग रिकॉर्ड्स और टैक्स अनुपालन से जुड़े कई अहम दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक डेटा को कब्जे में लेकर रिकॉर्ड खंगाले। सूत्रों के मुताबिक, ये रेस्टोरेंट व मंडप संचालक यूपीआई से सीजीएसटी की चोरी कर रहे थे। ये आधिकारिक खाते की जगह परिवार के सदस्यों और स्टाफ के अकाउंट में क्यूआर से ग्राहकों से पेमेंट कराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article