{"_id":"59241c824f1c1b3d6a537872","slug":"all-seven-chowks-hand-over-to-kashi-vishwnath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर का बढ़ा दायरा,अब सातों चौक के मालिक हुए बाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर का बढ़ा दायरा,अब सातों चौक के मालिक हुए बाबा
ब्यूरो,अमर उजाला ,वाराणसी
Updated Tue, 23 May 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
विश्वनाथ मंदिर पुलिस चौकी भवन को तोड़कर किया जाएगा चौड़ीकरण
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन सोमवार को बाबा की संपत्ति विस्तार की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गया। काशी विश्वनाथ मंदिर पुलिस चौकी के पीछे स्थित सातों चौक वाले भवन को खरीद लिया गया। सातों चौक को खरीदे जाने के बाद मंदिर परिसर का दायरा बढ़ गया है।
आने वाले दिनों में पुलिस चौकी को गिराकर परिसर चौड़ा किया जाएगा।
कालिका गली में स्थित सातों चौक भवन के राजस्व रिकार्ड में 68 हिस्सेदार हैं। इनमें छह से अधिक लोगों के हिस्से का बैनामा अभी होना बाकी है।
फिलहाल, रजिस्ट्री कार्यालय में सातों चौक के लिए नौ अलग-अलग बैनामे कराए गए। 3.23 करोड़ रुपये में खरीदे गए सातों चौक का रकबा 13 बिस्वा है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि सातों चौक खरीदे जाने के बाद मंदिर परिसर का दायरा बढ़ गया है।
अब विश्वनाथ मंदिर के मुख्य द्वार के सामने पुलिस चौकी को तोड़कर उसके पीछे स्थित सातों चौक को मिलाया जाएगा। इससे पहले बांस फाटक के अलावा सरस्वती फाटक और टेढ़ी नीम में भवनों की खरीद मंदिर प्रशासन कर चुका है।
विज्ञापन
विश्वनाथ मंदिर से गंगा घाट के बीच आने वाले भवनों को मंदिर प्रशासन खरीदने की तैयारी में है।