{"_id":"591093884f1c1b3a54851b9e","slug":"all-poor-family-get-gas-connection-under-ujjwala-yojna-til-december-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस लेने पर मिलेगी इतनी रुपये की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस लेने पर मिलेगी इतनी रुपये की छूट
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 08 May 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में नोडल अधिकारी और आईओसी के सहायक प्रबंधक (एलपीजी सेल्स)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उज्ज्वला योजना के तहत दिसंबर 2018 तक हर गरीब परिवार को निशुल्क एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। वाराणसी में उज्ज्वला योजना के तहत 149713 गरीब परिवार एलपीजी कनेक्शन के लिए चिह्नित हैं। इनमें 55443 परिवारों को अब तक कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है।
यह जानकारी सोमवार को यहां योजना के नोडल अधिकारी और आईओसी के सहायक प्रबंधक (एलपीजी सेल्स) एस मिश्रा ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला के तहत ग्रामीण क्षेत्र में 113585 और शहरी क्षेत्र में 36128 गरीब परिवारों को चिह्नित किया गया था।
इनमें अभी 67699 परिवारों को एलपीजी कनेक्शन देने की प्रक्रिया चल रही है। इन आवेदकों को ब्लॉकवार चिह्नित कर उनका केवाईसी करा लिया गया है। कनेक्शन वितरण के साथ ही सुरक्षा जागरूकता के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश गए हैं कि वे डोरटूडोर कैंपेन चलाकर उपभोक्ताओं को सुरक्षा और बचाव उपायों की जानकारी देंगे।
10-30 रुपये की दी जाएगी छूट
नोडल अधिकारी एस मिश्रा ने बताया कि जिले की चार गैस एजेंसियों से ग्राहकों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत गैस लेने पर 10 रुपये की छूट जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए चोलापुर, अंतरा लोहता, श्री सिरडी लोहता और बलदेव गैस एजेंसी बड़ागांव को चिह्नित किया गया है।
यह छूट आगे 30 रुपये तक करने की योजना है।

खाते में सब्सिडी जानने के लिए डायल करें ये नंबर
एक मई 2016 को पीएम ने बलिया से किया था योजना का शुभारंभ
- फोटो : File Photo
नोडल अधिकारी ने बताया कि शिकायत आ रही है कि ग्राहकों की सब्सिडी उनके खाते में नहीं जा रही है। इसके लिए *99*99प्त डायल कर जानकारी ले सकते हैं। इससे पता चल जाएगा कि सब्सिडी खाते में जा रही है या नहीं। कोई शिकायत है तो अपने एजेंसी संचालक से उसे दूर करा सकते हैं।